Raebareli News: चारपाई पर सो रहे को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत
हिन्दुस्तान, रायबरेली
Raebareli News: सांडा सैदन गांव में 13 वर्षीय अमित पटेल की मंगलवार सुबह जिला चिकित्सालय में सांप के डंसने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, अमित रात को खाना खाने के बाद सोया था, तभी जहरीला सांप चारपाई पर चढ़ गया और उसे डस लिया। वह अपने ननिहाल में अपनी नानी के साथ रहता था।

Raebareli News: सलोन। क्षेत्र के सांडा सैदन गांव निवासी 13 वर्षीय अमित पटेल की मंगलवार सुबह जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, अमित सोमवार रात खाना खाने के बाद चारपाई पर सो रहा था। रात करीब तीन बजे चारपाई पर चढ़े जहरीले सांप ने उसे डस लिया था। अमित अपने ननिहाल में नानी के साथ रहता था। उसके पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी।


