विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत, परिवार में कोहराम

Newswrap हिन्दुस्तान, रायबरेली
Follow us on Google News
share

रायबरेली के चकवापुर गांव में भीम (35) ने अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भीम के परिवार में कोहराम मच गया है, क्योंकि वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं।

विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत, परिवार में कोहराम

लालगंज, रायबरेली, संवाददाता। रायबरेली के कोतवाली क्षेत्र के चकवापुर गांव में शनिवार की देर रात एक दर्दनाक घटना हुई। गांव निवासी भीम (35) पुत्र राम पियारे ने अज्ञात कारणों से रात करीब साढ़े दस बजे विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने मेमो के जरिए स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। भीम की मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।