आम तोड़ने गए युवक की पेड़ से गिरकर मौत

हिन्दुस्तान, रायबरेली
Follow us on Google News
share

रायबरेली जिले के ठकुराइन खेड़ा गांव में आम तोड़ने गए युवक सूरज की पेड़ से गिरने से मौत हो गई। घटना रात करीब 10 बजे हुई। गिरने से सूरज को गंभीर चोट आई, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आम तोड़ने गए युवक की पेड़ से गिरकर मौत

बछरावां (रायबरेली)संवाददाता। रायबरेली जिले के ठकुराइन खेड़ा गांव में आम तोड़ने गए एक युवक की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू की है। ठकुराइन खेड़ा गांव का निवासी सूरज पुत्र चन्द्रशेखर बीती रात करीब 10 बजे अपने साथियों अखिलेश व सुनील के साथ दूसरे की बाग में आम तोड़ने गया था। बताया जा रहा है कि सूरज आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान अचानक डाल टूट गई, जिससे वह नीचे जमीन पर गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई।

साथियों ने परिजनों को सूचना दी। फिर आनन-फानन उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ। थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।