लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर कार ने बाइक सवार को कुचला

Newswrap हिन्दुस्तान, रायबरेली
Follow us on Google News
share

रायबरेली के जगतपुर में लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा हुआ। सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक विचित्र कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर है और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी।

लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर कार ने बाइक सवार को कुचला

जगतपुर (रायबरेली) संवाददाता। रायबरेली के जगतपुर थानाक्षेत्र स्थित लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। इसमें से दो घायलों को जगतपुर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है और एक को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया। लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर नवाबगंज के पास मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं। इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिला अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा है।

हादसा मंगलवार सुबह नौ के आसपास हुआ। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर नवाबगंज के पास अनियंत्रित कार ने रायबरेली जिला सहकारी बैंक के सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक विचित्र कुमार की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी है। हादसे में विचित्र की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी ओर तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए। विचित्र कुमार बस्तेपुर के रहने वाले थे। विचित्र की बाइक से टकराने के बाद कार ने दूसरे बाइक सवार को भी टक्कर मार दी। इस हादसे में दिनेश कुमार (24) पुत्र छेदीलाल निवासी पूरे तुला मजरे भीख गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके अलावा जनगणना के लिए जा रहे शिक्षक संदीप कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी डेंगू मजरे सैयद हामिद थाना ऊंचाहार भी हादसे की चपेट में आ गए। थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव का पंचनामा करके पीएम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलेगी मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।