सड़क पर पैदल जा रही महिला को तेज रफ्तार पार्सल ट्रक ने कुचला

हिन्दुस्तान, रायबरेली
Follow us on Google News
share

रायबरेली में एक तेज रफ्तार पार्सल ट्रक ने सर्वोदय नगर ओवर ब्रिज के पास एक महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक ने गैस लेने आए युवक की साइकिल को भी कुचला। पुलिस ने चालक और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

सड़क पर पैदल जा रही महिला को तेज रफ्तार पार्सल ट्रक ने कुचला

अमावां (रायबरेली) संवाददाता। रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार की दोपहर सर्वोदय नगर ओवर ब्रिज के पास एक तेज रफ्तार पार्सल ट्रक ने सड़क के किनारे पैदल जा रही एक महिला को कुचल दिया। घटना में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। महिला को कुचलने के बाद ट्रक चालक ने गैस लेने आए एक युवक की साइकिल को भी कुचला जिससे साइकिल चकनाचूर हो गई, तभी आसपास के लोगों ने दुर्घटना में शामिल चालक को दबोच लिया और सूचना पुलिस को दी गई।

दुर्घटना की जानकारी

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल चालक व ट्रक को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

महिला की पहचान

शहर कोतवाली क्षेत्र के छोटी बाजार मोहल्ला निवासी नेहा गुप्ता पत्नी सुशील कुमार सर्वोदय नगर के पास स्थित बजाज थ्री व्हीलर एजेंसी में काम करती थी। शुक्रवार की दोपहर 11:00 बजे नेहा रायबरेली प्रयागराज हाईवे पर सर्वोदय नगर ओवरब्रिज के नीचे पैदल जा रही थी। तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार पार्सल ट्रक में नेहा गुप्ता 35 को कुचल दिया और नेहा को कुचलने के बाद चालक का ट्रक से नियंत्रण छूट गया। और उसने सड़क के पास खड़ी एक साइकिल को भी कुचल दिया। जिससे साइकिल चकनाचूर हो गई वहीं दुर्घटना के बाद नेहा गुप्ता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई

आसपास के लोगों ने दुर्घटना में शामिल चालक को दबोच कर सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। पुलिस ने चालक को ट्रक समेत कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया परिजनों से तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा शव पोस्टमार्टम में भेजा गया है। चालक व ट्रक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह दुर्घटना कहाँ हुई?
यह दुर्घटना रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर सर्वोदय नगर ओवर ब्रिज के पास हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।