सड़क हादसों में सगे भाइयों समेत तीन घायल
Raebareli News - लालगंज क्षेत्र में दो अलग-अलग ई-रिक्शा दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना में 11 वर्षीय चांदनी को टक्कर लगी, जबकि दूसरी घटना में सगे भाई माता प्रसाद और हरिबंश गंभीर रूप से घायल हुए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

लालगंज संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग मार्गों पर ई-रिक्शा से हुई दुर्घटनाओं में दो सगे भाइयों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पहली घटना गांधी चौराहा और बेहटा चौराहा के बीच स्थित मंडी समिति गेट के सामने की है, यहां पर ई िरक्शा ने भीख मांग रही चांदनी (11) पुत्री रोहित निवासी भटरन का पुरवा एकौनी को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
दूसरी घटना लालगंज-फतेहपुर रोड पर सेमरपहा गांव स्थित नहर पुलिया के पास हुई, यहां अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गया। इसमें सवार सगे भाई माता प्रसाद (32) व हरिबंश (45) पुत्रगण श्याम लाल निवासी गुलाब का पुरवा मजरे सेमरपहा दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई बाजार से घर लौट रहे थे, तभी अचानक ई-रिक्शा पलट गया और हादसा हो गया।ऊंचाहार संवाद के अनुसार दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मजीतपुर गांव निवासी धीरेन्द्र कुमार (29) अपनी बाइक से ऊंचाहार सब्जी मंडी से वापस घर जा रहा था। मानीरपुर गांव के पास सलोन-ऊंचाहार मार्ग पर सामने से आ रही दूसरी बाइक सवार की सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में धीरेन्द्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें (सीएचसी) में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टर मनोज शुक्ल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


