Raebareli News: फुटबाल के खिताब पर स्टेडियम की टीम का कब्जा

हिन्दुस्तान, रायबरेली
Follow us on Google News
share

Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। मेजर ध्यानचन्द की जयंती के उपलक्ष्य में फुटबाल बालक जूनियर वर्ग जिला स्तरीय

Raebareli News: फुटबाल के खिताब पर स्टेडियम की टीम का कब्जा

Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। मेजर ध्यानचन्द की जयंती के उपलक्ष्य में फुटबाल बालक जूनियर वर्ग जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पंडित मोती लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित फुटबाल बालक वर्ग प्रतियोगिता में सात टीमों ने सहभाग किया। सोमवर को आयोजित प्रतियोगिता में मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, करन फुटबाल क्लब, सन शिक्षा ए स्कूल, डीएमपीएस स्कूल, टाउन क्लब लालंगंज, थन्डर इलेवन, सन शिक्षा बी स्कूल की टीम ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच मोतीलाल नेहरू स्टेडियम व टाउन क्लब लालंगंज के मध्य खेला गया। मैच में मोतीलाल नेहरू स्टेडियम ने एक शून्य से मैच जीत कर खिताब अपने नाम कर दिया। जबकि टाउन क्लब लालंगंज रायबरेली उपविजेता रही।मैच

में निर्णायक की भूमिका महेन्द्र त्रिवेदी, मंयक, उत्कर्ष, विनय, अखिलेश कुमार, श्रद्धा सोनकर, पिन्कू कुमार, मो. शोएब खान, अश्वनी चन्द्रा, खुशबू ने निभायी। जिला क्रीड़ाधिकारी धीरेंद्र पुरुषोत्तम ने अतिथियों का स्वागत किया। वहीं खिलाड़ियों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में खिलाड़ी व अन्य मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsरायबरेलीRaebareli News: फुटबाल के खिताब पर स्टेडियम की टीम का कब्जा