विषाक्त पदार्थ के सेवन से युवती की हालत बिगड़ी

Newswrap हिन्दुस्तान, रायबरेली
share

Raebareli News - लालगंज के मुबारकपुर गांव में 16 साल की किशोरी ने अपनी मां से बहस के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिवार ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। किशोरी का इलाज जारी है।

विषाक्त पदार्थ के सेवन से युवती की हालत बिगड़ी

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में एक युवती की बिषाक्त पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 साल की किशोरी ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। थोड़ी देर बाद उसकी हालत बिगड़ने से परिजनों को इसकी जानकारी हुई। परिजनों ने आनन-फानन किशोरी को लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि किशोरी की किसी बात को लेकर अपनी मां से कहासुनी हुई थी।

इसके बाद गुस्से में आकर उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे पूरे घर में हड़कंप मच गया।मां से बहस के बाद युवती का चढ़ा पाराग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार रात भी किशोरी की किसी बात को लेकर अपनी मां से बहस हो गई थी। इसके बाद परिजन खाना खाकर सो गए। शुक्रवार सुबह एक बार फिर किशोरी किसी बात को लेकर नाराज हो गई। इसपर घर में फिर एक बार कलह का माहौल बन गया। ग्रामीण बताते हैं कि इसके थोड़ी देर बाद ही किशोरी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत खराब हो गई। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है। वहीं लालगंज थानापुलिस को इसकी जानकारी नहीं है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।