अधेड़ का गला कटा हुआ शव कमरे में मिला

Mar 15, 2026 11:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रायबरेली
share

Raebareli News - गुरूबख्शगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। उसके गले का हिस्सा धारदार हथियार से कटा हुआ था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक रामबहादुर की पत्नी और बच्चे खेत में काम कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अधेड़ का गला कटा हुआ शव कमरे में मिला

सतांव,संवाददाता। गुरूबख्शगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में कमरे के अंदर एक अधेड़ का गला कटा हुआ संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर पास में पड़ी चाकू व अन्य सामान बरामद किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। थाना क्षेत्र के दुनिया पति का पुरवा मजरे कोरिहर गांव के रहने वाले रामबहादुर उर्फ रिंघू (50) पुत्र स्व. बिंदादीन लोधी का शव रविवार दोपहर बाद घर के पीछे वाले कमरे में पड़ा मिला। उसके गले का आगे का हिस्सा धारदार हथियार से बुरी तहर कटा था।

शव के बगल में चाकू पड़ी थी। खेत से वापस घर पहुंची मृतक की बेटी ने पिता का शव देखा तो वह अवाक रह गई। इसके बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इस पर मोहल्ले के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जरुरी साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक रामबहादुर शराब का अदा था। घटना के समय मृतक की पत्नी व बच्चे खेत में काम कर रहे थे। जबकि रामबहादुर घर में अकेला था। हालांकि पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि अधेड़ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद अधेड़ की मौत की स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।सवालों के घेरे में अधेड़ की मौत : घर के अंदर पीछे कमरे में मिले अधेड़ के शव के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी है। ग्रामीण आशंका जता रहे है कि आखिर अधेड़ की मौत के पीछे की वजह रही होगी। मौके पर मौजूद गांव के लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे थे। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही अधेड़ की मौत की स्थिति स्पष्ट होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।