संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या की आशंका से गांव में सनसनी

Newswrap हिन्दुस्तान, रायबरेली
share

Raebareli News - रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शव पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका है। मृतका के पति ने गांव के एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या की आशंका से गांव में सनसनी

रायबरेली,संवाददाता। जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम धरई मजरे भुवालपुर सिसनी में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। घर के अंदर जमीन पर शव और शरीर पर चोट के निशान मिले। हत्या की आशंका के चलते पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले में हत्या की आशंका के बीच जांच में जुट गई है और एक नामजद आरोपी पर शक की सुई टिकी है। मृतका के पति राम कुमार पुत्र भारत ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही रामसुख पुत्र माताफेर पर हत्या का आरोप लगाया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 20 दिन पहले पड़ोसी रामसुख और उनकी पत्नी अंतिमा के बीच विवाद हुआ था। जिसमें आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी थी।घटना के दिन,28 मार्च को राम कुमार शाम करीब चार बजे लिंटर डालने के काम से परशदेपुर गए हुए थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बकरी चराने चले गए थे। इस दौरान घर में अंतिमा अकेली थी और इसी बीच उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।परिजनों का दावा है कि शव के पेट और गले पर चोट के स्पष्ट निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और भी गहरा गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी पवन सोनकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।