संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का केस दर्ज
महराजगंज के चंदापुर थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय विवाहिता प्रीति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रीति की शादी अखिलेश यादव से हुई थी, और पिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसे पीटा।

महराजगंज,संवाददाता। चंदापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 35 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सूचना मृतका के मायके वालों को दी। पिता ने की हत्या की तहरीर पर पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। चंदापुर थाना क्षेत्र के पूरे लोखड़िया मजरे मखदूमपुर गांव के रहने वाले मृतका के पिता रामअधार पुत्र रामफेर ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी की हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। पिता का आरोप है कि उसने प्रीती (35) की शादी औलीपुर मजरे समरहदा के अखिलेश यादव पुत्र रामबहादुर के साथ किया था।
आरोप है कि गुरुवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रीति के साथ मारपीट की। देर रात उन्हें सूचना मिली कि बेटी ने जहर खा लिया है। कुछ देर बाद दामाद का फोन आया कि इलाज के दौरान प्रीती की मौत हो गई है। पिता ने तहरीर देकर दर्ज कराए गए मुकदमें में पति अखिलेश यादव, कमलेश यादव, शांति देवी, रामबहादुर, संगीता और गीता समेत छह लोगों को नामजद किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


