छात्रों ने दी रसायन विज्ञान की परीक्षा
हरचंदपुर। बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगागंज में शनिवार को रसायन विज्ञान की परीक्षा...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रायबरेलीSat, 21 Jan 2023 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें
हरचंदपुर। बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगागंज में शनिवार को रसायन विज्ञान की परीक्षा हुई। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक दो बैच में 84 छात्राओं ने एक घंटे की मौखिक और दो घंटे की प्रैक्टिकल (प्रायोगिक) परीक्षा हुई। वाह्य परीक्षक संजय खरे, आंतरिक परीक्षक कामद मिश्र ने अम्लीय मूलक, क्षारी मुलक सम्बंधी आदि प्रश्न पूंछे। परीक्षार्थी छात्राएं रसायन विज्ञान में विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाकर अपने साथ लाई थी। परीक्षकों ने छात्राओं से मॉडल के विषय में भी प्रश्न पूंछे। विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं केंद्र प्रभारी सुनीता सिंह ने बताया आज 84 छात्राओं ने रसायन विज्ञान की परीक्षा दी हैं।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
