अनियंत्रित बोलेरो बिजली के खंभे से टकराई तीन लोग घायल
Raebareli News - रविवार देर शाम सरेनी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जबकि एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सरेनी,संवाददाता। थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे बिजली का खंभा टूटकर बोलेरो पर गिर पड़ा। इससे उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। वहीं चपेट में आई एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के गेगासो क्रॉसिंग और मूसापुर गांव के बीच रविवार देर शाम एक बोलेरो गेगासो क्रॉसिंग की ओर से गंगागंज की तरफ जा रही थी। इसी बीच मार्ग पर अनियंत्रित बोलेरो सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई।
इससे बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त होकर बोलेरो की छत पर गिर गया और वाहन में बैठे गुडडू शिवा और गुलशन जख्मी हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर गुड्डू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं इस घटना में एक बाइक भी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हाो गई, लेकिन चालक बाल-बाल बच गया। गेगासो पुलिस चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


