Raebareli News: भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
हिन्दुस्तान, रायबरेली
Raebareli News: रायबरेली में अमर सेनानी राना बेनी माधव बक्स सिंह की जयंती पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि अपर जिला अधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ रहे। प्रतियोगिता में जनपद के सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।

Raebareli News: रायबरेली। अमर सेनानी राना बेनी माधव बक्स सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय रायबरेली क्लब में संपन्न हुआ। भाषण प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि अपर जिला अधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ रहे। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।


