Raebareli News: अलग-अलग सर्पदंश की हुई घटनाएं
हिन्दुस्तान, रायबरेली
Raebareli News: महाराजगंज में अलग-अलग गांवों में सर्पदंश की हादसों में एक महिला और एक पुरुष की हालत गंभीर हो गई। 35 वर्षीय साध्वी को अलीपुर गांव में सर्प ने डस लिया और 36 वर्षीय शफीक को बावन बुजुर्ग बल्ला गांव में रात के समय सर्प ने काटा। दोनों को स्थिति बिगड़ने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया।

Raebareli News: महाराजगंज। अलग-अलग गांवों में सर्पदंश की हुई घटनाओं में एक महिला समेत दो की हालत बिगड़ गई। अलीपुर गांव की रहने वाली 35 वर्षीय साध्वी पत्नी सुरेश को सर्प ने डस लिया। घटना होते ही परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। वहीं बावन बुजुर्ग बल्ला गांव के ही रहने वाले 36 वर्षीय शफीक पुत्र इसरार को रात में सोते समय सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ते ही परिजनों ने उसको सीएचसी पहुंचाया।


