आंधी-तूफान और बारिश से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, रातभर गुल रही आपूर्ति

Newswrap हिन्दुस्तान, रायबरेली
Follow us on Google News
share

रायबरेली में बीती रात लगभग 12 बजे तेज आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।

आंधी-तूफान और बारिश से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, रातभर गुल रही आपूर्ति

लालगंज (रायबरेली) संवाददाता। रायबरेली में गुरूवार रात लगभग 12 बजे तेज आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। अचानक मौसम खराब होने के बाद नगर सहित ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात लोग अंधेरे में रहने को मजबूर रहे। तेज हवाओं और बारिश के चलते कई स्थानों पर फाल्ट आने की आशंका के मद्देनजर बिजली विभाग की टीमें सुबह से ही लाइनों की पड़ताल में जुट गई हैं। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने 33 केवीए लाइन, 11 हजार वोल्ट लाइन तथा एलटी लाइनों की जांच शुरू कर दी है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्र के बेलहनी और गौरा रूपई फीडर ब्रेकडाउन हो गए थे, जिसके चलते आसपास के कई गांवों की आपूर्ति प्रभावित रही। फीडरों में आए तकनीकी फाल्ट का पता लगाने के लिए कर्मचारियों को विभिन्न स्थानों पर भेजा गया है.

बिजली विभाग की जांच

सुबह होते ही बिजली विभाग की टीमों ने पोल, तार और उपकरणों की जांच शुरू कर दी। कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां तारों के संपर्क में आने की भी आशंका जताई जा रही है। बिजली गुल रहने से लोगों को पेयजल संकट और गर्मी से भी परेशानी उठानी पड़ी.

सुरक्षा उपाय और स्थिति

जेई दीपक वर्मा ने बताया कि फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी फीडरों की गहन जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होते ही चरणबद्ध तरीके से विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। विभागीय कर्मचारी लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रायबरेली में बिजली व्यवस्था कब चरमरा गई?
रायबरेली में गुरूवार रात लगभग 12 बजे तेज आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।