160 गांवों की बिजली नहीं आई बिजली, लोग बेहाल

हिन्दुस्तान, रायबरेली
Follow us on Google News
share

रायबरेली में 13 मई को आए तूफान के बाद बिजली की स्थिति में सुधार हो रहा था कि गुरुवार रात आई आंधी ने फिर से व्यवस्था को चौपट कर दिया। ऊंचाहार, गदागंज और डलमऊ के 315 गांवों में बिजली गुल हो गई है। 160 गांवों में अब भी सप्लाई बहाल नहीं हुई है, जिससे लोग परेशान हैं।

160 गांवों की बिजली नहीं आई बिजली, लोग बेहाल

रायबरेली संवाददाता। बीते 13 मई को आए तूफान से खराब बिजली ठीक होने की कगार पर थी कि गुरुवार को रात आई आंधी ने फिर व्यवस्था चौपट कर दी है। इसमें ऊंचाहार, गदागंज और डलमऊ के करीब 315 अधिक गांवों में बिजली गुल हो गई है। इसमें अभी भी 160 गांव में सप्लाई बहाल नही हुई है। हाल ये है कि सौ गांवों इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शोपीस बने हुए हैं। लोग परेशान हो रहे हैं । बीती 13 मई को आए तूफान के 18 दिन बीत गए हैं । इसके बाद भी के गदागंज और ऊंचाहार के करीब 160 गांवों में बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट सकी है।

विभाग ने दो से तीन दिन में व्यवस्थाएं बहाल करने का दावा किया है। कई गांवों में अब हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग मोबाइल चार्ज तक के लिए परेशान हो रहे हैं। घरों में और मवेशियों के लिए पानी का संकट खड़ा हो गया है। इस गर्मी में लोगों की रातें अंधेरे में जागते हुए किसी तरह कट रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस बार व्यवस्था बहुत रुला रही है। कुछ ठीक हुई थी की फिर आंधी ने नुकसान कर दिया है लोग कह रहे हैं कि अभी एक दो दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। हाल ये है कि बिजली विभाग के लोग फोन तक नहीं उठा रहे हैं । इससे गांवों में कई समस्याएं खड़ी हो गई हैं। सबसे बुरा हाल डलमऊ,ऊंचाहार तहसील क्षेत्र से जुड़े गांवों का है। ग्रामीणों का कहना है कि जहां बिजली ठीक हो गई है वहां भी नही टिक नही रही है इससे लोग परेशान हैं। लोगों ने बताया कि एक दिन ही लाइन मिली थी फिर बंद हो गई है । बड़ी मुश्किल से विभाग बिजली आपूर्ति बहाल कर पाया था। अब फिर से लोग परेशान हो रहे हैं। लोगों को क्या कहें मवेशी तक परेशान हैं । लोगों का कहना है कि जल्द ही आपूर्ति बहाल होनी चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।