तेज आंधी में टीनशेड पर आम का पेड़ गिरा, मां की मौत, बेटी की हालत गंभीर

हिन्दुस्तान, रायबरेली
Follow us on Google News
share

रायबरेली के राही गांव में एक तेज आंधी और बारिश ने एक परिवार की खुशियों को छीन लिया। टीन शेड के नीचे सो रही मां शकुंतला की पेड़ गिरने से मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई। मामला पुलिस जांच में है।

तेज आंधी में टीनशेड पर आम का पेड़ गिरा, मां की मौत, बेटी की हालत गंभीर

अमावां (रायबरेली), संवाददाता। रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र के राही गांव स्थित पूरे गौचरा मजरे में गुरुवार की आधी रात कहर बनकर आई तेज आंधी-बारिश ने एक परिवार की खुशियां पल भर में छीन लीं। टीन शेड के नीचे सो रही मां-बेटी पर आम का विशाल पेड़ आ गिरा, जिसमें मां की दर्दनाक मौत हो गई जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव निवासी रामऔतार की पत्नी शकुंतला (51) और उनकी 19 वर्षीय बेटी शिवानी गुरुवार की रात घर के बाहर दीवार के सहारे बने टीन शेड के नीचे सो रही थीं। रात करीब तीन बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।

इसी दौरान दीवार के पीछे खड़ा एक विशाल आम का पेड़ जड़ से उखड़कर भरभराते हुए सीधे टीन शेड पर आ गिरा。

दर्दनाक हादसा

मलबे तले दबी मां-बेटी की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर दौड़ पड़े। अंधेरी रात में टूटे पेड़ और मलबे के बीच काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान शकुंतला ने दम तोड़ दिया। बेटी शिवानी की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

शोक की लहर

इस दर्दनाक हादसे की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जो परिवार कल तक सामान्य जीवन जी रहा था, आज वह गहरे सदमे में है। मिल एरिया थाना के इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भर लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सामान्य प्रश्न

इस हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए?
हादसे में एक मां की मौत हुई और उनकी 19 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।