Hindi NewsUttar-pradesh NewsRaebareli NewsSevere Bus-Truck Collision Near Madakheda Village Injures Six
सांतवीं फाइल

सांतवीं फाइल

संक्षेप:

Raebareli News - गुरुवार देर रात मदाखेड़ा गांव के पास स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर में छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के दौरान बस चालक केबिन में फंस गया, जबकि अन्य यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।

Nov 21, 2025 09:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रायबरेली
share Share
Follow Us on

सांतवीं फाइल फोटो 21, कैप्शन-मदाखेड़ा गांव के पास ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त बस स्लीपर बस व ट्रक में भिड़ंत, छह की हालत गंभीर -बछरावां-मौरावां मार्ग पर थाना क्षेत्र के मदाखेड़ा गांव के पास गुरुवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना -मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से पहुंचाया अस्पताल -टक्कर इतनी तेज थी कि बस के परखचे उड़ गए बछरावां,संवाददाता। बछरावां-मौरावां मार्ग पर गुरुवार देर रात स्लीपर बस व ट्रक में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बस चालक समेत आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घटना के समय बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से उन्नाव जिले के हिलौली क्षेत्र में स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। गुरुवार देर रात बछरावां से दिल्ली जा रही स्लीपर बस बछरावां-मौरावां मार्ग पर थाना क्षेत्र के मदाखेड़ा गांव के पास पहुंची। इसी बीच सामने से आ रहे ट्रक की बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में बस चालक केबिन के अंदर फंस गया। वहीं बस में सवार यात्रियों में से आधा दर्जन यात्री भी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बस दुर्घटना के बाद उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों के साथ पुलिस ने केबिन में फंसे बस चालक को बाहर निकाला। वहीं इस घटना में गंभीर रूप से घायल बस चालक व एक अन्य यात्रियों को स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं बस में सवार अन्य सवारियों ने बस मालिक से संपर्क कर दूसरी बस मंगवाकर अपने गंतव्य स्थान को रवाना हुए। पुलिस ने ट्रक चालक समेत ट्रक को कब्जे में लिया है। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी। युवकों ने कार सवार से की अभद्रता, वीडियो वायरल रायबरेली,संवाददाता। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर शहर के रतापुर चौराहे के पास ट्रक में सवार युवकों ने कार सवार युवक के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज व मारपीट की। मारपीट की घटना के दौरान रतापुर चौराहे पर पुलिस कर्मी तैनात रहे, लेकिन उन्होंने बीच-बचाव करने की जहमत नहीं उठाई। जबकि कार सवार मासूम बच्चे ट्रक सवार युवकों से हाथ जोड़ते हुए मिन्नत करते हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। शहर के रतापुर चौराहे पर ट्रक में सवार युवक अचानक रात के समय हाथ में डंडा लेकर नीचे उतर आए। बीच चौराहे पर कार सवार युवक को रोक लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए गाली-गलौज की और कार का शीशा तोड़ दिया। बीच चौराहे पर युवकों की दबंगई देखकर कार सवार मासूम बच्चे बाहर निकले और युवकों से हाथ जोड़कर जान बख्श देने की मिन्नतें करते देखे गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा है। हालांकि इस मामले में अभी मिल एरिया थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई। सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि थाने पर अभी तक इस मामले में कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है।