Hindi NewsUttar-pradesh NewsRaebareli NewsSDM Suspends Corrupt Lekhpal After Investigating Complaints in Sudamapur Village
रायबरेली-एसडीएम ने लेखपाल को किया निलंबित

रायबरेली-एसडीएम ने लेखपाल को किया निलंबित

संक्षेप:

Raebareli News - ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के सुदामापुर गांव में लेखपाल कुलदीप सिंह को निलंबित किया गया है। उन्हें शिकायतों के बाद दोषी पाया गया, जिसमें उन्होंने एक व्यक्ति को भूमिहीन और गरीब बताकर झूठी आख्या लगाई थी।...

Jul 25, 2025 11:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रायबरेली
share Share
Follow Us on

ऊंचाहार संवाददाता। तहसील क्षेत्र के सुदामापुर गांव के लेखपाल के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच कराए जाने के बाद दोषी पाए जाने पर एसडीएम ने उसे निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए। एसडीएम की ओर से की गई कार्रवाई के बाद लापरवाहों में हड़कंप मचा हुआ है। क्षेत्र के सुदामापुर गांव के रहने वाले एक व्यक्ति को लेखपाल ने भूमिहीन और गरीब बताकर आख्या लगाई थी। जबकि उनके पास स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ ढाबा और पक्का मकान है। जिस भूमि को लेखपाल ने आख्या लगाकर उनके नाम दर्ज कराया था, उसी भूमि पर तहसीलदार ने उनका अवैध कब्जा पाते हुए उन्हें बेदखल करके जुर्माना लगाया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पूरे प्रकरण की जांच के बाद एसडीएम राजेश श्रीवास्तव ने लेखपाल कुलदीप सिंह को दोषी ठहराते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। इसके साथ ही विभागीय जांच के भी आदेश दिए है।