Raebareli News: जर्जर सड़कों और बिजली संकट से ग्रामीण परेशान
हिन्दुस्तान, रायबरेली
Raebareli News: ऊंचाहार के गौरा ब्लॉक के मेलखा, पूरे निभिया, विन्नवा जैसे गांवों में जर्जर मुख्य मार्ग और अनियमित बिजली आपूर्ति ग्रामीणों की समस्याएं बढ़ा रही हैं। प्रमुख रास्तों की खराब स्थिति और केवल 4-5 घंटे बिजली मिलने से लोगों को गर्मी और उमस से जूझना पड़ रहा है।

Raebareli News: ऊंचाहार। क्षेत्र के गौरा ब्लॉक के मेलखा, पूरे निभिया, विन्नवा समेत कई गांवों में जर्जर मुख्य मार्ग और अनियमित बिजली आपूर्ति ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक गांवों के प्रमुख रास्तों की हालत इतनी खराब है कि आवागमन में दिक्कत होती है। वहीं, बिजली की आपूर्ति महज 4-5 घंटे होने से उमस और गर्मी में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।


