मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत गांवों में दौड़ेंगी बसें

Apr 14, 2026 06:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रायबरेली
share

Raebareli News - रायबरेली में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों से संचालित होने वाली नई बस सेवाओं को मंजूरी दी गई है। 9 नए रूटों पर प्राइवेट बसें चलेंगी, जो ग्रामीणों के लिए राहत का कार्य करेंगी। यह योजना छात्रों और व्यापारियों के लिए सुगम यात्रा सुनिश्चित करेगी।

मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत गांवों में दौड़ेंगी बसें

रायबरेली,संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों से बस संचालित किए जाने के लिए परिवहन निगम की ओर से मुख्यमंत्री योजना के तहत शुरू की गई। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों से संचालित होने वाली बसों के परमिट व टैक्स आदि सभी निगम के अधिकारियों की ओर से तय किए जा चुके है। इस योजना के तहत जिले के 9 नए रूटों पर यह बसें प्राइवेट बसें दौड़ेंगी। जिले के दूर-दराज इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत अब गांव से शहर की दूरी कम होने जा रही है। सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी ने जिले के 9 महत्वपूर्ण रूटों पर निजी बसों के संचालन को अंतिम मंजूरी दे दी है।

इस फैसले से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि छात्रों और व्यापारियों के लिए प्रगति के नए द्वार खुलेंगे। इस योजना को बस ऑपरेटरों के लिए भी बेहद आकर्षक बनाया है। परमिट पाने वाले बस मालिकों को परिवहन निगम में कोई भारी-भरकम टैक्स नहीं, बल्कि हर महीने मात्र डेढ़ हजार रुपए का मामूली शुल्क जमा करना होगा। इस योजना के लिए दस आवेदकों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। इसमें से रूट की उपयोगिता और जनता की जरूरत को देखते हुए प्रशासन ने परमिट जारी कर दिए हैं। प्रशासन की ओर से चिन्हित किए गए रूट में दलीपुर से भोजपुर और सरेनी से रायबरेली। परशदेपुर से सलोन और बनी से छतोह के साथ महाराजगंज-खीरों-सतांव मार्ग। सलोन, डीह और परशदेपुर के ग्रामीण क्षेत्र के साथ बेड़ारू से शिवगढ़ और करौली दमा से डलमऊ चिन्हित किए गए। शुरू की जाने वाली नई बस सेवा से स्कूल व कॉलेज आने और जाने वाले छात्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उक्त बसों के संचालन किए जाने के बाद लोगों को डग्गामार वाहनों में सफर करने के झाम से मुक्ति मिल जाएगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि शासन की ओर से शुरू की ग्रामीण परिवहन निगम बस के तहत प्राईवेट बसों का संचालन किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।