35 करोड़ से तीन विधानसभा क्षेत्र की सड़कें चमकेंगी
Raebareli News - रायबरेली में लोक निर्माण विभाग द्वारा ऊंचाहार, सलोन और आंशिक सदर की 130 ग्रामीण सड़कों के नवीनीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। इन सड़कों की कुल लंबाई लगभग 200 किलोमीटर है। नवीनीकरण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। विधायक मनोज पांडेय और अशोक कोरी ने क्षतिग्रस्त सड़कों को इस योजना में शामिल कराया है।
रायबरेली संवाददाता। लोक निर्माण विभाग द्वारा ऊंचाहार, सलोन के साथ में आंशिक सदर की ग्रामीण सड़कों को नवीनीकरण के जरिए बनाया जाएगा। तीनों क्षेत्र की कुल 130 सड़कों को इस योजना में शामिल किया गया है। इन सभी सड़कों की कुल लंबाई लगभग दो सौ किलोमीटर है। सड़कों के नवीनीकरण के कार्य को कराए जाने के लिए लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड 1 ने टेंडर लगा दिए हैं। जिन सड़कों को नवीनीकरण में शामिल किया गया है। उनको बनाए हुए पांच साल से अधिक का समय हो गया है। ज्यादा समय से सड़कों की मरम्मत नहीं कराए जाने के चलते सभी 130 सड़कों की ऊपरी सतह उखड़ गई है।
जिसके चलते ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़कों को नवीनीकरण से बनाए जाने के बाद सड़कों की हालत में भारी सुधार होगा। जिससे ग्रामीणों को आवागमन करने में आसानी होगी। निर्माण खंड 1 ने कुल 175 सड़कों को नवीनीकरण से बनानए जाने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। इसमें से शासन ने 130 सड़कों को नवीनीकरण से बनाए जाने के लिए चयनित किया है। सबसे अधिक सड़कें ऊंचाहार क्षेत्र की नवीनीकरण में शामिल की गईं हैं। दूसरे नंबर पर सलोन क्षेत्र की सड़कों को इस योजना में शामिल किया गया है। जबकि सदर क्षेत्र का बहुत थोड़ा भाग निर्माण खंड 1 के हिस्से में आने से सदर क्षेत्र की कम सड़कों को नवीनीकरण में शामिल किया गया है। ऊंचाहार विधायक मनोज पांडेय ने अपने क्षेत्र की सभी सड़कों को नवीनीकरण के कार्य योजना में शामिल कराया है। इनमें से अधिकतर सड़कें गंगा एक्सप्रेस वे व रायबरेली-प्रयागराज को चार लेन बनाए जाने के दौरान खराब हो गई हैं। सलोन विधायक अशोक कोरी ने भी गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुईं सड़कों को नवीनीकरण में शामिल कराया है। सड़कों के खराब हो जाने के चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों के बन जाने के बाद 50 हजार ग्रामीणों को आने जाने में आसानी होगी। सुनील दत्त, अधिशाषी अभियंता, निर्माण खंड 1 ने बताया कि सड़कों के नवीनीकरण कराए जाने के लिए टेंडर लगाए गए हैं। जल्द ही सड़कों के नवीनीकरण के कार्य शुरू कराया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




