बड़े मंगल पर रायबरेली पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, चूरुआ हनुमान मंदिर में टेका माथा

Newswrap हिन्दुस्तान, रायबरेली
share

Raebareli News - बड़े मंगल के अवसर पर राहुल गांधी ने रायबरेली में चूरुआ स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने पूजा अर्चना की और देशवासियों की खुशहाली की कामना की। उनके इस दौरे पर स्थानीय लोगों में उत्साह था और उन्होंने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

बड़े मंगल पर रायबरेली पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, चूरुआ हनुमान मंदिर में टेका माथा

रायबरेली, संवाददाता। बड़े मंगल के पावन अवसर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे। उन्होंने चूरुआ स्थित प्रसिद्ध हनुमान जी के मंदिर में पहुंचकर बजरंगबली के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर में राहुल गांधी ने विधिवत पूजा अर्चना की और देशवासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल पर राहुल गांधी का चूरुआ स्थित हनुमान मंदिर पहुंचना श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन गया। मंदिर में दर्शन के दौरान राहुल गांधी ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ बजरंगबली के चरणों में नमन किया।

इस दौरान उनके साथ स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे।हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन के बाद राहुल गांधी का काफिला बछरावा क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा के लिए रवाना हो गया। अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आए राहुल गांधी की इस यात्रा को लेकर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रायबरेली वासियों ने अपने सांसद के आगमन पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।