जल जीवन मिशन स्टोर में डकैती डालने वाले 7 बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, रायबरेली
share

Raebareli News - रायबरेली पुलिस ने जल जीवन मिशन के गोदाम में डकैती करने वाले गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश किया। डीह और भदोखर क्षेत्र में हुई मुठभेड़ों के दौरान 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 3 घायल हुए। घटना 4/5 मई की रात को हुई थी, जब बदमाशों ने चौकीदार पर हमला किया और कीमती सामान लूट लिया।

जल जीवन मिशन स्टोर में डकैती डालने वाले 7 बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

‎रायबरेली। रायबरेली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जल जीवन मिशन के गोदाम में डकैती डालने वाले गिरोह का 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। डीह और भदोखर थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों के दौरान पुलिस ने 7 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से तीन 'हाफ एनकाउंटर' में घायल हुए हैं। ‎‎घटना 4/5 मई की दरम्यानी रात करीब 1:30 बजे की है। डीह थाना क्षेत्र के पूरे मेचुकुरियन स्थित जल जीवन मिशन स्टोर पर 8-10 बदमाशों ने धावा बोला था। बदमाशों ने वहां तैनात चौकीदार रजल पासी (19) और शिवलाल का चादर से गला दबाने की कोशिश की और मरणासन्न होने तक पीटा।

इसके बाद बदमाश वहां से भारी मात्रा में कीमती पीतल की टोटियां लूटकर फरार हो गए थे।एएसपी आलोक सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की थीं जिसके बाद पहली मुठभेड़ में डीह क्षेत्र नाकाबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में अक्षत मिश्रा और मोहित आर्या के पैर में गोली लगी। यहाँ से कुल 5 अभियुक्त दबोचे गए।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।