ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रायबरेलीरायबरेली : पांच माह में 368 रेल डिब्बों के उत्पादन का रिकॉर्ड

रायबरेली : पांच माह में 368 रेल डिब्बों के उत्पादन का रिकॉर्ड

आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना लालगंज रिकॉर्ड उत्पादन की ओर बढ़ रहा है। चालू वित्त वर्ष के पांच महीनों में ही फैक्ट्री में पिछले वर्षों से दोगुने कोच बनकर रेल यात्रियों की सेवा में समर्पित हो चुके...

रायबरेली : पांच माह में 368 रेल डिब्बों के उत्पादन का रिकॉर्ड
हिन्दुस्तान टीम,रायबरेलीThu, 02 Aug 2018 06:48 PM
ऐप पर पढ़ें

अच्छी खबर

आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना लालगंज में वर्ष प्रतिवर्ष बढ़ रहा है रेल कोच का उत्पादन

वर्ष 2014-15 में शुरू हुआ था कारखाने में उत्पादन

वरिष्ठ संवाददाता रायबरेली

आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना लालगंज रिकॉर्ड उत्पादन की ओर बढ़ रहा है। चालू वित्त वर्ष के पांच महीनों में ही फैक्ट्री में पिछले वर्षों से दोगुने कोच बनकर रेल यात्रियों की सेवा में समर्पित हो चुके हैं।

आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना का यह पांचवा वर्ष है। तमाम झंझावातों के बाद इस रेल कोच फैक्ट्री में वर्ष 2014-15 में कोच का उत्पादन प्रारंभ हुआ था। शुरुआती दौर में यहां रेल कोच केवल असेंबल होते थे रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला से कुछ बन कर आते थे और सेल में यहां कोचों की रंगाई पुताई का ही काम होता था। स्थापना के पहले वर्ष यहां सिर्फ एक कोच बना था।

धीरे-धीरे इस रेल डिब्बा कारखाना ने रफ्तार पकड़ी। अब यह रेल डिब्बा कारखाना राजधानी एक्सप्रेस की रफ्तार से दौड़ने लगा है। वित्त वर्ष 2015-16 में इस डिब्बा कारखाना में 76 कोच बनकर रेलवे को समर्पित किए गए थे। वित्त वर्ष 2016 17 में कोच फैक्ट्री में 135 कोचों का उत्पादन किया गया। वित्त वर्ष 2017 18 में यहां तैयार होने वाले रेल डिब्बों की संख्या 185 पहुंच गई।

रेल कोच फैक्ट्री द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक चालू वित्त वर्ष के पांच माह में ही रेल डिब्बा कारखाने में पिछले वर्ष के मुकाबले करीब दो गुने 368 आधुनिक रेल कोच तैयार कर रेलवे को सौंपे जा चुके हैं। कारखाने की वर्ष प्रतिवर्ष रेल कोच उत्पादन की बढ़ रही क्षमता से यहां के अधिकारी और कर्मचारी काफी खुश हैं और रेलवे मंत्रालय भी इसकी क्षमता को और बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

इनसेट बाक्स

रेल पहिया कारखाना के काम भी तेजी पर

रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के बगल में रेल पहिया कारखाने का काम भी बहुत तेजी से चल रहा है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक एक वर्ष में ही रेल पहिया कारखाना में भी उत्पादन प्रारंभ हो सकता है। रेल पहियों के निर्माण के साथ ही इस कारखाने से पूरे के पूरे रेल डिब्बे बन कर रेलवे को सप्लाई होने लगेंगे अभी यहां तैयार होने वाले रेल डिब्बों के लिए पहिए दूसरे कारखानों से ट्रकों के जरिए पहुंचाए जाते हैं।

फोटो 19 कैप्शन- आधुनिक रेलडिब्बा कारखाना रायबरेली द्वारा पांच वर्षों के प्रथम चार महीनों में कोच उत्पादन का विवरण

फोटो 20 कैप्शन- आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली में में तैयार कोच

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें