सिपाही ने फांसी लगाकर किया खुदकुशी का प्रयास

Newswrap हिन्दुस्तान, रायबरेली
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक पुलिसकर्मी ने पुलिस लाइन की बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी हालत में सुधार हो रहा है। पुलिस विभाग ने मामले की जांच शुरू की है और यदि कोई ठोस कारण नहीं मिला, तो सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सिपाही ने फांसी लगाकर किया खुदकुशी का प्रयास

रायबरेली ,संवाददाता। उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के पुलिस लाइन की बैरक में रह रहे पुलिसकर्मी ने बीते शुक्रवार की देर रात फांसी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। जानकारी होने पर रात में ही सिपाही को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सिपाही के द्वारा उठाए गए इस कदम की विभाग ने जांच शुरू कर दी। जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए सिपाही संदीप सिंह ने बीते शुक्रवार की देर रात पुलिस लाइन में स्थित बैरक के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। सिपाही को देखकर बैरक में मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।आनन-

फानन सिपाही को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि सिपाही की हालत में सुधार है। सिपाही के द्वारा उठाए गए इस कदम की पुलिस विभाग ने जांच शुरू कर दी है। अगर जांच में कोई ठोस कारण ना मिला तो सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकार नगर अरुण नौनिहाल ने बताया कि सिपाही की हालत ठीक है मामले की जांच की जा रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।