Rae Bareli Police Outpost Upgraded to Police Station for Improved Security पुलिस चौकी चन्दापुर बनेगी थाना, शासन की मुहर लगी, Raebareli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRaebareli NewsRae Bareli Police Outpost Upgraded to Police Station for Improved Security

पुलिस चौकी चन्दापुर बनेगी थाना, शासन की मुहर लगी

Raebareli News - लखनऊ/रायबरेली। शासन ने रायबरेली के चंदापुर पुलिस चौकी को थाना बनाने की स्वीकृति दे दी है। इससे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। यहां की जनसंख्या बढ़ने के कारण यह निर्णय लिया गया। अब स्थानीय लोग...

Newswrap हिन्दुस्तान, रायबरेलीWed, 16 April 2025 12:14 AM
share Share
Follow Us on
पुलिस चौकी चन्दापुर बनेगी थाना, शासन की मुहर लगी

लखनऊ/रायबरेली। शासन ने रायबरेली में पुलिस चौकी चन्दापुर को थाना बनाए जाने की स्वीकृति दे दी है। थाना बनने से इलाके की सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता हो जाएगी। चंदापुर रियासत रही है। आबादी और क्षेत्रफल के लिहाज से यह महत्वपूर्ण है। महाराजगंज कोतवाली की चंदापुर पुलिस चौकी को काफी समय से थाना बनाए जाने की मांग हो रही थी। यहां की आबादी पहले से काफी ज्यादा हो गई है। लिहाजा इस चौकी को उच्चीकृत कर थाना बनाए जाने की रायबरेली एसपी की संस्तुति पर डीजीपी प्रशांत कुमार ने इस प्रस्ताव को शासन को भेज दिया था। शासन ने मंगलवार को इस पर स्वीकृति प्रदान कर दी। अब चौकी को थाना में तब्दील कर दिया जाएगा। थाने के हिसाब से यहां पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। थाना बनने से इलाके की सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता हो जाएगी। साथ ही स्थानीय लोगों को शिकायतें दर्ज कराने के लिए महाराजगंज कोतवाली तक लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।