Hindi NewsUttar-pradesh NewsRaebareli NewsRae Bareli Panchayat Elections Key Dates for Voter List Announced
छह फरवरी को जारी होगी मतदाता की अंतिम सूची

छह फरवरी को जारी होगी मतदाता की अंतिम सूची

संक्षेप:

Raebareli News - रायबरेली में त्रिस्तरी पंचायत चुनाव के लिए आयोग ने नए निर्देश जारी किए हैं। अनन्तिम मतदाता सूची 30 दिसंबर को और अंतिम मतदाता सूची 6 फरवरी को प्रकाशित होगी। अन्य तिथियों में भी परिवर्तन किया गया है, जिसमें मतदाता सूची तैयार करने और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया शामिल है।

Nov 18, 2025 10:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रायबरेली
share Share
Follow Us on

रायबरेली। त्रिस्तरी पंचायत चुनाव को लेकर आयोग ने नए निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने अनन्तिम सूची के साथ ही मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि में परिवर्तन कर दिया है। पांच दिसंबर को जारी होने वाली अनन्तिम मतदाता सूची अब 30 दिसंबर को जारी होगी। वहीं पांच जनवरी को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची छह फरवरी को जारी होगी। इसके साथी अन्य तिथियां में भी परिवर्तन करते हुए सभी की तिथियां आगे बढ़ा दी हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी नई तिथियां के अनुसार 10 दिसंबर तक ड्राफ्ट नामावलियां तैयार कराया जाएगा। 11 दिसंबर से 22 दिसंबर के मध्य मतदान केन्द्रों, मतदाता क्रमांकों, स्थलों, वार्डों की मैपिंग समेत अन्य कार्य किए जाएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

23 दिसंबर को अनन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। प्रकाशित मतदाता सूची का 24 से 30 दिसंबर तक मतदाताओं को देखने के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक द्वार आपत्तियां ली जाएगी। 31 दिसंबर से छह जनवरी 2026 तक गांव आपत्तियों का निस्तारण कराया जाएगा। 13 जनवरी से 29 जनवरी तक मतदाता सूची तैयार की जाएगी। 30 जनवरी से पांच फरवरी तक मतदाता, क्रमांक, मत स्थलों समिति अन्य कार्य किए जाएंगे और छह फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विनायक शुक्ला ने बताया कि अब मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन छह फरवरी को किया जाएगा।