अस्पताल के शौचालय में लगे टूटे दरवाजे, पोस्ट वायरल
रायबरेली के सरकारी अस्पताल में मरीजों को सुविधाएं देने के लिए हर साल करोड़ों का बजट मिलता है, लेकिन इमरजेंसी वार्ड के शौचालयों के दरवाजे टूटे हुए हैं। किसान नेता ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं, जिससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। उन्होंने डीएम से शिकायत की और दरवाजे लगवाने की पेशकश की।

रायबरेली, संवाददाता। जनपद के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए हर वर्ष करोड़ों रुपये का बजट मिलता है, लेकिन इसके बावजूद जिला अस्पताल प्रशासन वार्डों के शौचालयों में दरवाजे लगाने में विफल है। सोमवार को इमरजेंसी वार्ड के शौचालयों के टूटे दरवाजों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इन तस्वीरों के वायरल होने से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले को लेकर किसान नेता डीएम से शिकायत करने के साथ ही स्वयं ही दरवाजे लगवाने की पेशकश कर दी। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है।बीते रविवार रात किसान नेता रमेश बहादुर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
इसमें जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बने शौचालयों की फोटो लगाई गई है। इसमें शौचालयों के दरवाजे टूटे दिखाई दे रहे हैं। किसान नेता ने सीएमएस पर सुविधाएं देने में नाकामी का आरोप भी लगाया। हॉस्पिटल प्रबंधक डॉ. बीआर यादव का कहना है कि अस्पताल के सभी शौचालयों में दरवाजे लगे हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


