
रायबरेली-पांचवीं की मान्यता से चला रहे दसवीं, स्कूल बंद
Raebareli News - खंड शिक्षा अधिकारी ने एक प्राइवेट स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया, जिसमें कक्षा 10 तक की पढ़ाई हो रही थी, जबकि मान्यता केवल कक्षा 5 तक की थी। प्रबंधक और प्रधानाचार्य अनुपस्थित थे। बीईओ ने स्कूल बंद कर...
सरेनी, संवाददाता। शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी ने क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इसमें विद्यालय की मान्यता कक्षा 5 तक की है जबकि कक्षा दस तक की कक्षाएं चलती मिलीं। स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाचार्य भी नहीं मिले। इस पर बीईओ ने स्कूल बंद करा दिया और बच्चों को घर भेज दिया। खंड शिक्षा अधिकारी बीरेंद्र नाथ द्विवेदी शुक्रवार को दरियास्वर सरस्वती बाल मंदिर दरियापुर पहुंचे। यहां प्रबंधक व प्रधानाचार्य नहीं मिले, लेकिन स्कूल में कक्षा दस तक की अमान्य कक्षाएं चलती मिली। खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को घर भेज कर कहा कि अब यह स्कूल नहीं खुलेगा यहां मत आना।
इसके बाद विद्यालय बंद करवा दिया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस विद्यालय की मान्यता कक्षा पांच तक की है और अमान्य कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, इससे विद्यालय बंद करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि यदि दोबारा विद्यालय खोला गया तो मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




