Raebareli News: सेमरपहा में रामलीला की तैयारियां तेज, कमेटी ने सौंपी जिम्मेदारियां
Raebareli News: रायबरेली में सेमरपहा ग्राम पंचायत में आगामी रामलीला मंचन के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। रामलीला कमेटी की बैठक में मंच व्यवस्था, प्रकाश, ध्वनि, सुरक्षा आदि पर चर्चा की गई। सभी कलाकारों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं और रिहर्सल किया गया। यह रामलीला क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक परंपरा का प्रतीक है।

Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। लालगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत सेमरपहा में आगामी रामलीला मंचन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। रामलीला कमेटी, सेमरपहा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रामलीला के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर मंच व्यवस्था, प्रकाश, ध्वनि, सुरक्षा एवं दर्शक दीर्घा सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान कमेटी पदाधिकारियों ने सभी कलाकारों एवं सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी। तय किया गया कि परंपरागत गरिमा के साथ अनुशासित तरीके से रामलीला का मंचन कराया जाएगा। बैठक के उपरांत रामलीला पात्रों द्वारा संवाद एवं मंचन का रिहर्सल किया गया।
कलाकारों ने उत्साह के साथ अपने-अपने संवादों और अभिनय का अभ्यास किया।कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि सेमरपहा की रामलीला क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। हर वर्ष यहां की रामलीला देखने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचते हैं। कमेटी ने सभी कलाकारों, पदाधिकारियों और ग्रामवासियों से रामलीला के सफल आयोजन में सहयोग की अपील की है। इस मौके पर कमेटी के पदाधिकारी, कलाकार एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।


