बोले रायबरेली/ध्वस्त हो चुके संपर्क मार्ग आखिर कहां से और कैसे गुजरें लोग

Oct 27, 2025 05:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रायबरेली
share Share
Follow Us on

Raebareli News - रायबरेली जिले में ग्रामीण सड़कों की स्थिति बहुत खराब है। थुलरई-सेवरा संपर्क मार्ग और अन्य कई सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे लोगों को चलने में कठिनाई हो रही है। प्रशासन ने मरम्मत के लिए कई...

बोले रायबरेली/ध्वस्त हो चुके संपर्क मार्ग आखिर कहां से और कैसे गुजरें लोग

जिले में तहसीलों को गांवों से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग बहुत ही खराब हाल में है। उनकी खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को बहुत मुश्किलें होती हैं। इनमें थुलरई- सेवरा संपर्क मार्ग आज तक पक्का नहीं बन पाया है। यह संपर्क मार्ग बहुत ही खराब हालत में है। इसी तरह लल्ली की चक्की, डलमऊ, ऊंचाहार आदि के कई इलाकों में ऐसी स्थिति बनी हुई है। उसे सुधारने के लिए लोगों को कई आश्वासन दिये गए लेकिन अभी तक कोई कार्य नहीं हो पाया है। संपर्क मार्गों की मरम्मत का काम अधिकतर गर्मियों में किया जाता है उसकी गुणवत्ता बहुत अच्छी नहीं रहती है।

रायबरेली,संवाददाता। स्थानीय प्रशासन के ध्यान न देने के कारण ग्रामीण इलाकों की सड़कों का हाल खराब हो गया है इसके कारण यहां की सड़के बदहाल हैं। गांव से तहसील को जोड़ने वाली सड़के खस्ताहाल हो चुकी है। डलमऊ क्षेत्र के बलीपुर, घोरवारा, थुलरई, गौरा खसपरी, दुर्गागंज, कितूली, रायपुर कितूली, विनोवपुरी, उबरनी, सहित दर्जनों गांवों में सड़के पूरी तरह ध्वस्त हैं। ऊंचाहार तहसील क्षेत्र की सड़क लल्ली की चक्की संपर्क मार्ग का हाल भी बहुत खराब है। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में दिन रात सड़क पर गंगा एक्सप्रेस वे में मिट्टी डंपिंग का कार्य कर रहे ओवरलोड डंफरो ने सड़को की हालत खराब कर दी है। नई बनाई गई सड़को में रिपेयरिंग न होने से हालत बद से बदतर हो गयी है। इससे लगातार धूल, गड्ढे आदि के कारण ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है। इस समस्या से निजात के लिए कई प्रयास किए गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसको लेकर लोग परेशान हैं अभी इन लोगों को इन समस्याओं से छुटकारा कब मिलेगा इसे बताने वाला कोई नहीं है। न ही इन टूटी सड़कों को कोई जिम्मेदारी लेने वाला है। ऐसे में आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने लोगों से बात की तो उन्होंने अपना दर्द साझा किया। लोगों ने कहा कि समय- समय पर विभाग को सड़कों की मरम्मत पर ध्यान देना चाहिए। इनके रख रखाव न होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र की पूरी सड़कें खराब हो रही हैं। जहां पर भी सड़क खराब हो उसकी मरम्मत आवश्यक है। जिससे कि सड़क चलने लायक बनी रहे वहीं जिन सड़कों का पुनर्निर्माण होना है। उनके निर्माण में भी तेजी लाई जाए जिससे जल्दी से सड़क का निर्माण हो सड़क निर्माण में विभाग को तेजी से कार्य करने की आवश्यकता है। ग्रामीण इलाकों में मानक के अनुरूप सड़क नहीं बन पाती हैं।जिससे सड़के जल्द ही खराब हो जाती हैं। सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार नहीं होना चाहिए। जिससे सड़क लंबे समय तक चले और उसकी गुणवत्ता खराब न हो। सड़क जल्दी उखड़ने पर जिसने बनाई है उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। लोगों ने कहा कि जगतपुर बाईपास से दो किलोमीटर दूर फक्कड़ दास कुटी से लल्ली की चक्की तक करीब 10 किलोमीटर संपर्क मार्ग पूरी तरह से बदहाल हो चुका है। मार्ग में जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिसके कारण लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इसको कोई देखने वाला नहीं है। इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।लोगों ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा पर इस मार्ग से हजारों लोगों का आवागमन होगा उसके बावजूद यह मार्ग दुरस्त नहीं कराया गया है। इस मार्ग से कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए गोकना घाट व कोयलहा घाट स्नान के लिए लोग दूरी कम होने के इस सड़क से निकलते हैं फिर भी विभाग सड़क निर्माण को लेकर गंभीर नहीं है। इस ओर विभाग को ध्यान देना चाहिए। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क दो प्रमुख मार्गो को जोड़ती है जगतपुर से डलमऊ तथा ऊंचाहार से लालगंज को जोड़ने वाला यह मार्ग दुरस्त नहीं है। बाईपास में टोल से बचने के लिए लोग इस सड़क का उपयोग बहुत अधिक करते हैं। इस सड़क में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा कुछ पता नहीं चल पाता है रात में सड़क पर चलने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आए दिन हम लोगों को दिक्कत होती है। कोई देखने वाला नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि करीब 20 साल पहले इस सड़क का निर्माण हुआ था, लेकिन उसके बाद से मरम्मत भी नहीं कराई गई। जिसके कारण पूरी सड़क खराब हो गई है गिट्टीयां दिख रही हैं। हाल ये है कि इधर से निकलना जोखिम भरा कार्य बन गया है। सैकड़ों लोग इधर से निकलते रहते हैं। इन सड़को पर चलना जान को जोखिम में डालना है। सड़क से डामर पूरी तरह गायब हो चुका है गिट्टीयां उखड़ गई हैं जिसमें फिसल कर लोग चोटिल हो रहे हैं। कई गांवों के संपर्क मार्ग पूरी तरह से टूट गए हैं लेकिन इन पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। गांवों को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण सड़के है। इनसे प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आते जाते हैं। फिर भी इनकी ओर कोई ध्यान देने वाला नहीं है। इस पर ध्यान दिया जाए। लोगों ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस में लगे डंपरों ने ग्रामीण क्षेत्र की कई सड़कों को पूरी तरह से बदहाल कर दिया है। इनमें जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं।जिसे निकलना मुश्किल हो रहा है। कई बार मरम्मत के लिए गुहार की गई। फिर भी कोई सुनने वाला नहीं है। इसे जल्द बनवाया जाना चाहिए। जिले की 400 से अधिक सड़कें खराब जिले में 400 से अधिक सड़कें पूरी तरह से खराब हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा खराब हालत ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की है। वही गंगा एक्सप्रेस के निर्माण होने के कारण मिट्टी ढुलाई में लगे डंपरों ने ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है हालत यह हो गए हैं कि सड़क पर चलना जान को जोखिम में डालना हो गया है लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं लेकिन विभाग सड़क निर्माण को लेकर गंभीर नहीं है। इस ओर स्थानीय प्रशासन को ध्यान देना चाहिए जिससे लोगों को राहत मिल सके। फक्कड़ दास कुटी लाली की चक्की संपर्क मार्ग बदहाल गड़ागंज ,संवाददाता। फक्कड़ दास कुटी लक्ष्मणपुर से लल्ली की चक्की संपर्क मार्ग पूरी तरह से बादहाल हो चुका है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हुआ गिट्टी उखाड़ कर सड़क पर फैली हुई है जिस पर गिरकर ग्रामीण चोटिल हो रहे हैं 20 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से इस सड़क का निर्माण हुआ था। लेकिन उसके बाद इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तथा गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में लगे डंपरों ने मिट्टी ढुलाई के कारण पूरी तरह से रोड खराब हो चुकी है ।सड़क पर गिट्टी उखाड़कर रोड पर फैली हुई है जिस पर चलने से ग्रामीण गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं वहीं जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जो हादसे का कारण बने हुए हैं। सबसे ज्यादा समस्या बरसात के दिनों में हो होती है जब उन्हें गड्ढे में पानी भर जाता है। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से सड़क मरम्मत करने के लिए गुहार लगाई लेकिन अभी तक सड़क मरम्मत का कार्य नहीं शुरू हुआ जबकि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से इस सड़क को चौड़ीकरण के साथ नए सिरे से बना है। अभी तक नहीं बना रास्ता थुलरई से सेवरा होते हुए घोरवारा को जाने वाले संपर्क की हालत बहुत ही खराब हो गई है। यह संपर्क मार्ग करीब दो किलो मीटर तक अभी कच्चा ही है। इसके कारण लोगों को बहुत दिक्कत होती है। बारिश में तो इधर से निकलना टेढ़ी खीर साबित होती है। जबकि सामान्य दिनों में किसी तरह लोग निकल जाते हैं। लोगों का कहना है कि काफी दिनों से इस रास्ते को बनवाने की गुहार लगाई जा रही है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सड़क गड्ढों में हुई तब्दील ऊंचाहार। क्षेत्र में सड़को की सूरत बिगड़ गई है। तहसील को जोड़ने वाली सड़क पर तो डामर दिखाई ही नहीं पड़ता है। गड्ढों में तब्दील सड़क से होकर जाने वाले राहगीर अक्सर गिरकर घायल हो रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए हैं।क्षेत्र में डंफरो की आवाजाही से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़को की सूरत पहले ही बदल दी थी। वहीं अब बरसात में सड़क के किनारे की मिट्टी बह जाने के कारण गड्ढे बन गए हैं। तहसील को जोड़ने वाली सड़क की हालत बद से भी बद्तर हो गई है। डंफर ने पहले ही सड़क का नामो निशान मिटा दिया था। सड़क से डामर ही गायब हो गया है। बरसात के बाद सड़क की और दुर्दशा हो गई है। सवैया तिराहा से हटवा मार्ग करीब चार किलो मीटर तो वही बहेरवा मंडप से खोजन पुर आई टी आई कॉलेज होते हुए तहसील को जोड़ने वाले मार्ग भी गड्ढे में तब्दील हो गया है। जिससे इन दोनों मार्गों से दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। सड़क पर गड्ढे होने के कारण अक्सर राहगीर व विद्यालय जाने वाले बच्चे गिरकर चोटहिल होते रहते हैं। ग्रामीणों के बार बार शिकायत के बावजूद भी जिम्मेदार मौन धारण किए हुए है। शिकायतें और सुझाव शिकायतें -ग्रामीण इलाकों की सड़कों की हालत बहुत खराब है, मरम्मत कार्य की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। -डंफरो के आने जाने से टूटी सड़के अभी तक दुरस्त नहीं कराई गई हैं, लोग चुटहिल हो रहे हैं। -थुलरई सेवरा मुख्य मार्ग करीब दो किलोमीटर पक्की सड़क नहीं है। लम्बे समय से इसे बनाने की मांग हो रही है। -300 से अधिक ग्रामीण इलाकों के मार्गों की हालत खराब है। जिन पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। -सड़कों पर ओवर लोड वहां चल रहे है इससे सड़के खराब हो रही है। इस पर किसी का ध्यान नहीं है। सुझाव -सड़कों की मरम्मत कार्य की गुणवत्ता ठीक होनी चाहिए । जिससे लोगों को दिक्कत न हो। -जिन रास्तों पर स्कूल और अस्पताल पड़ रहे हैं उनको वरीयता क्रम में ठीक कराया जाना चाहिए। -थुलरई -सेवरा मुख्य मार्ग करीब दो किलोमीटर पक्की सड़क नहीं है। इसे बनवाया जाए। -सड़कों पर ओवर लोड वाहन चलने पर रोक लगनी आवश्यक है। इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। -सड़कों का नियमित रख रखाव होना चाहिए। इससे यह समय पर ठीक होती रहेंगी। नंबर गेम 400 के करीब सड़के जिले में खराब हैं। 20 साल से लल्ली की चक्की से जगतपुर मार्ग खराब है। 02 किलोमीटर मार्ग थुलरई-सेवरा कच्चा है। इसे बनवाया जाए। इनकी भी सुनें क्षेत्र में लल्ली की चक्की से ऊंचाहार जाने वाली सड़क बहुत ही खराब है।इस पर चलना जान को जोखिम में डालना है कई बार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। शिकायत के बाद भी सड़क का निर्माण अभी तक नहीं हो पाया। इस ओर ध्यान दिया जाना चाहिए। संतोष कुमार इस सड़क में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा कुछ पता नहीं चल पाता है रात में सड़क पर चलने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आए दिन हम लोगों को दिक्कत होती है। कोई देखने वाला नहीं है। अवधेश पाण्डेय करीब 20 साल पहले इस सड़क का निर्माण हुआ था, लेकिन उसके बाद से मरम्मत भी नहीं कराई गई। जिसके कारण पूरी सड़क खराब हो गई है गिट्टीयां दिख रही हैं। हाल ये है कि इधर से निकलना जोखिम भरा कार्य बन गया है। सैकड़ों लोग इधर से निकलते रहते हैं। अजय त्रिपाठी इन सड़को पर चलना जान को जोखिम में डालना है। सड़क से डामर पूरी तरह गायब हो चुका है गिट्टीयां उखड़ गई हैं जिसमें फिसल कर लोग चोटिल हो रहे हैं। कई गांवों के संपर्क मार्ग पूरी तरह से टूट गए हैं लेकिन इन पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। साहबदीन ब्लॉक के इस छोर से उसे छोर तक जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आते जाते हैं वहीं जगतपुर पहुंचने में इस सड़क से दो घंटे लग जाते हैं।यह मार्ग करीब दस किलोमीटर लंबा है और पूरी तरह टूटा हुआ है। इस पर ध्यान दिया जाए। श्यामू मिश्रा गंगा एक्सप्रेस में लगे डंपरों ने ग्रामीण क्षेत्र की कई सड़कों को पूरी तरह से बदहाल कर दिया है।इनमें जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं।जिसे निकलना मुश्किल हो रहा है। कई बार मरम्मत के लिए गुहार की गई। फिर भी कोई सुनने वाला नहीं है। इसे जल्द बनवाया जाना चाहिए। श्याम त्रिपाठी कार्तिक पूर्णिमा मे गंगा स्नान के लिए हजारों लोग इन रास्तों से जाएंगे। रोजाना भी सैकड़ों लोग इस सड़क से आते जाते हैं,लेकिन इन सड़को की हालत इतनी खराब है कि इस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। इन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। जिससे यह दुरस्त हो और लोगों की दिक्कत दूर हो जाए। लालन शुक्ला सड़क मरम्मत को लेकर कई बार प्रशासन से गुहार लगाई गई धरना प्रदर्शन किया गया लेकिन फिर भी सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ है जिसके कारण लोगों को आने-जाने में समस्या उत्पन्न हो रही है। लगातार लोग शिकायत कर रहे हैं फिर भी यह सड़के बदहाल है। मो. शहीद ग्रामीण क्षेत्र की जो सड़क खराब हैं वह पुनर्निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनवाई जाएं।संबंधित विभाग का अधिकारी इस पर पूरी तरह से ध्यान दें।उनकी चुप्पी से काम नहीं चलने वाला है।इसके कारण लोगों को आने जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। राजेन्द्र यादव इन सड़को से प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं स्कूल पढ़ने के लिए जाते हैं।वहीं कई छात्र गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। जबकि कई विद्यालय इन सड़को पर मौजूद है। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है जो चिंता का विषय है। अनुज अवस्थी क्षेत्र में सड़कों की हालत खस्ताहाल हो चुकी है।थुलरई, गौरा खसपरी, दुर्गागंज, कितूली, रायपुर कितूली, उबरनी, सहित दर्जनों गांवों में दिन रात सड़क पर गंगा एक्सप्रेस वे में मिट्टी डंपिंग का कार्य कर रहे ओवरलोड डंफरो ने सड़को की हालत खराब कर दी है। रामकरन ग्रामीण आंचल में सड़कों की हालत खस्ता हो चुकी है। बरसात के कारण सड़कों पर जगह जगह बने गड्ढे हो गए हैं जो हादसों का कारण बन रहे हैं।सड़कों पर जगह जगह बने गड्ढे हो गए हैं जो हादसों का कारण बन रहे हैं। इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेमसुंदर क्षेत्र के हर गांव तक की सड़क खस्ता हाल है। वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके अलावा सड़क किनारे की मिट्टी कटाव से गड्ढे बने हुए हैं। अनावश्यक कंटीली झाड़ियों से भी रास्ते घिरे हुए हैं जिससे लोगों को वाहन को साइड देते समय दिक्कत आती है। मो. रशीद थुलरई से सेवरा संपर्क मार्ग अभी तक कच्चा रास्ता ही बना हुआ है इससे लोगों को बहुत दिक्कत हो रही है। इसको बनवाए जाने की जरूरत है। इससे सैकड़ों लोग रोजाना घोरवारा ,डलमऊ का सफर करते हैं।उनको बहुत परेशानी उठानी पड़ती है। अशोक कुमार बोले अधिकारी जिले की ग्रामीण सड़कों की मरम्मत का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। इसके साथ जो सदके गंगा एक्सप्रेसवे के साथ प्रयागराज को जाने वाली सड़क के बनाने के दौरान खराब हुई थी उनका भी एस्टीमेट बनाने का कार्य चल रहा है। सड़कों की मरम्मत का कार्य 10 नवंबर के पहले तक पूरा कर लिया जाएगा। महिपाल सिंह अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;