तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, रायबरेली
share

Raebareli News - बीते तीन दिन पहले निमिषा कान्वेंट स्कूल के पास मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित रत्नेश कुमार ने बताया कि पुरानी दुश्मनी के चलते आरोपी लोगों ने उसे लाठी डंडों से गंभीर चोटें पहुंचाई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज

सलोन संवाददाता। क्षेत्र में बीते तीन दिन पहले निमिषा कान्वेंट स्कूल के पास हुई मारपीट के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस तीन लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाली क्षेत्र के मदापुर गांव निवासी रत्नेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बीते 29 मई को ऊंचाहार क्षेत्र के भकरी मजरे उमरन गांव निवासी अमीश, आदर्श, शेखर आदि लोग पुरानी दुश्मनी को लेकर एकजुट होकर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट की। मारपीट में पीड़ित रत्नेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया।

वहां डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले में मिली तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया मारपीट की घटना में तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।