मारपीट की घटना में सात लोगों पर केस दर्ज

Feb 28, 2026 10:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रायबरेली
share Share
Follow Us on

Raebareli News - ऊंचाहार के माधोपुर सुल्तान गांव में जमीन के विवाद के चलते एक महिला के साथ मारपीट की घटना हुई। रामपती ने पुलिस में तहरीर देकर सात लोगों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने घर में घुसकर उसे पीटा और उसके अमरूद के पेड़ काटे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मारपीट की घटना में सात लोगों पर केस दर्ज

ऊंचाहार,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई मारपीट की घटना में पुलिस को मिली तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। क्षेत्र के पूरे पंडित मजरे माधोपुर सुल्तान गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट की घटना हो गई। इसमें गांव की रहने वाली रामपती पत्नी रतीपाल ने पुलिस को तहरीर देकर सात नामजद व कुछ अज्ञात लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार उनकी निजी भूमि से जबरन रास्ता निकालने का उक्त लोगों के द्वारा दबाव बना रहे हैं।

आरोप है कि बीती 26 फरवरी को लेखपाल की जांच के बाद उक्त लोग कुल्हाड़ी, फावड़ा और लाठी-डंडों से लैस होकर आए और पीड़िता के अमरूद के पेड़ काटने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर रामपती को लात-घूसों व डंडों से बेरहमी से पीटा। इससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि शोर शराबा सुनकर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह उसकी जान बचाई। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर केस दर्ज कराया। सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।