मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार

मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार

संक्षेप:

Raebareli News - बछरावां थाना क्षेत्र में एक दवा व्यवसायी से 5 लाख रुपए की टप्पेबाजी के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को पकड़ा और एक बदमाश को गोली लगी। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें घेर लिया। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Dec 10, 2025 10:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रायबरेली
share

अमावां,संवाददाता। बीते सोमवार को शहर के रतापुर चौराहे पर दवा व्यवसायी से पांच लाख रुपए की टप्पेबाजी करने वाले गिरोह से मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। वहीं पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने गोली लगने से जख्मी हुए बदमाश को अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना को लेकर पूछताछ की और उन्हें जेल भेज दिया। बछरावां थाना क्षेत्र के पश्चिम गांव के रहने वाले दवा व्यवसायी सचींद्र सिंह के साथी राजेश सिंह की इंस्टाग्राम पर कुछ लोगों से कारोबार को बढ़ाने पर बातचीत हुई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दोनों में इंस्टाग्राम पर ही लेनदेन की बातें भी हुई। इसे लेकर बीते सोमवार को दोनों लोग मिल एरिया थाना क्षेत्र के कल्लू का पुरवा के पास मुलाकात का समय निर्धारित किया था। तय समय पर दोनों पक्ष पहुंचे। वहीं सचींद्र अपने साथ इंस्टाग्राम वाले साथी को देने के लिए पांच लॉख रुपए भी लेकर पहुंचा था। व्यापारी बनकर पहुंचे मुकुंद झा और उनके साथियों ने सचिंद्र से रुपयो भरा बैग छीन लिया और कार से ही साथियों के साथ फरार हो गया। मुकुंद झा व उसके साथियों के जाने के बाद सचिंद्र को टप्पेबाजी हुए जाने का एहसास हुआ। पीड़ित के द्वारा मिल एरिया थाने में टप्पेबाजी का मुकदमा दर्ज कराया। मंगलवार रात पुलिस को टप्पेबाजी की घटना वाली रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर रतापुर के पास दिखाई देने की खबर मिली। हरकत में आई पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही पुलिस टीम ने कार का पीछा कर लिया। कार सवार लोगों को पुलिस पीछे होने की आशंका हो गई तो शारदा नहर पुल से ही कार सवार लोगों ने हरदासपुर की ओर कार मोड़ दिया, लेकिन तभी सामने से भी दूसरी पुलिस टीम ने घेराबंदी की। कार सवार लोगों ने भागने का रास्ता बंद कर दिया। कार सवार लोगों ने पुलिस से घिरता हुआ देखकर क्षेत्र के पूरे लोनियन गांव के पास का रोक दी और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में एक गोली कार सवार प्रतापगढ़ जनपद के लीलापुर थाना क्षेत्र के सिद्धौर निवासी नसीम पुत्र जावेद को लग गई। पुलिस की गोली नसीम के पैर में लगी इससे वह गिर पड़ा। पुलिस ने भाग रहे लीलापुर थाना क्षेत्र के अरविंद दुबे पुत्र अशोक दुबे और नसीम पुत्र जफरुल हसन को दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से 26 हजार रुपए नगद के अलावा एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए। एएसपी संजीव सिन्हा ने बताया कि पुलिस मुठभेड में मो. नसीम पुत्र जावेद के पैर में गोली लगने से जख्मी हो गया। वहीं अरविंद दुबे पुत्र अशोक दुबे और मो. नसीम पुत्र स्व. जफरूल हसन को दबोच लिया गया। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस की गोली लगने से घायल हुए बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।