Raebareli News: सड़क हादसे में शिक्षिका घायल
हिन्दुस्तान, रायबरेली
Raebareli News: हरचंदपुर के करनपुर गांव की निवेदिता सिंह, जो जीएसटी ग्लोबल स्कूल की अध्यापक हैं, को स्कूल जाते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह बेहोश होकर गिर पड़ीं और अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Raebareli News: हरचंदपुर। बछरावां थाने के करनपुर गांव में रहने वाली निवेदिता सिंह (25) पत्नी भूपेंद्र सिंह क्षेत्र के जीएसटी ग्लोबल स्कूल प्यारेपुर में अध्यापक हैं। पूरे अंगद के सामने प्राइवेट वाहन से उतरी निवेदिता सिंह को स्कूल जाते समय अज्ञात वाहन ने मार्ग पर टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से घायल हुई निवेदिता सिंह बेहोश होकर वहीं पर गिर पड़ी। उनको अस्पताल पहुंचाया गया।


