आम के पेड़ से लटकता मिला युवक, जांच में जुटी पुलिस

Newswrap हिन्दुस्तान, रायबरेली
share

Raebareli News - रायबरेली के रसूलपुर गांव में 26 वर्षीय युवक अर्पित कुमार का शव आम के पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का मानना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला है। पुलिस हत्या और आत्महत्या की जांच कर रही है।

आम के पेड़ से लटकता मिला युवक, जांच में जुटी पुलिस

बछरावा (रायबरेली)। क्षेत्र की थुलेंडी चौकी के रसूलपुर गांव में शनिवार की सुबह एक 26 वर्षीय युवक का शव आम के पेड़ से लटकता मिलने की सूचना पर कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। अर्पित कुमार पुत्र राम बहादुर उम्र 26 वर्ष निवासी रसूलपुर का शव शनिवार सुबह उसके गांव के बाहर स्थित नहरिया के किनारे स्थित आम के पेड़ से अजीबोगरीब अवस्था में लटकता हुआ मिला। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने जब घटना को देखा तो उनकी रूह कांप गई।

इसके पश्चात उन्होंने मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों को घटना सूचना दी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों के द्वारा स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस के द्वारा मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। मृतक के पिता रामबहादुर ने बताया कि रात में उनका पुत्र अर्पित 9:00 बजे के आसपास गेहूं काटकर घर आया, इस दौरान उसके पास किसी का फोन आया और उसके बाद वह चला गया। रात भर वह घर नहीं लौटा, जिसके कारण हम लोग परेशान थे, उसको कई बार फोन भी किया गया, लेकिन उसके द्वारा फोन नहीं उठाया गया। सुबह खेत काटने गए ग्रामीणों के द्वारा उन्हें जानकारी प्राप्त हुई कि उनके पुत्र का शव फांसी के फंदे पर गांव के बाहर स्थित नहरिया के निकट आम के पेड़ से लटका हुआ है। जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शव की जो स्थिति देखी उससे उन्हें यह प्रतीत हो रहा है कि उनके पुत्र अर्पित के द्वारा आत्महत्या नहीं की गई है, बल्कि उसकी हत्या की गई है, क्योंकि उसके शव की स्थिति फांसी लगाने वाली नहीं लग रही है और उसकी गाड़ी भी उसके शव के पास मौजूद है और उसके चप्पल भी उसके पैरों में मौजूद है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।