Raebareli News: मामूली विवाद के बाद हैवान बना बड़ा भाई, ईंट से कूचकर छोटे की हत्या

हिन्दुस्तान, रायबरेली
Follow us on Google News
share

Raebareli News: हरचंदपुर (रायबरेली) के चौपुला गांव में मंगलवार को छोटे भाई की अपने बड़े भाई से मामूली विवाद के बाद ईंटों से हत्या कर दी गई। भाई के गंभीर रूप से घायल होने पर ग्रामीण उसे जिला अस्पताल लेकर गए, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Raebareli News: मामूली विवाद के बाद हैवान बना बड़ा भाई, ईंट से कूचकर छोटे की हत्या

Raebareli News: हरचंदपुर (रायबरेली)। थानाक्षेत्र के चौपुला गांव में मंगलवार को मामूली विवाद के बाद बड़े ने छोटे भाई की ईंटों से सिर कूचकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने छोटे भाई को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने एम्स रेफर कर दिया। एम्स जाते समय छोटे भाई की रास्ते में मौत हो गई। हरचंदपुर थानाक्षेत्र के चौपुला गांव में पारिवारिक विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। ग्रामीणों के अनुसार, गांव निवासी रवि कुमार (31) एक निजी विद्यालय बस का हेल्पर है। मंगलवार को उसकी अपने बड़े भाई से मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई।

इस कहासुनी में बड़ा भाई इतना नाराज हो गया कि वह रास्ते में घात लगाकर बैठ गया। शाम को छोटा भाई किसी काम से गांव के बाहर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में अचानक बड़े भाई ने उसे ईंट फेंककर मार दी। इससे रवि कुमार बाइक समेत सड़क पर गिर गया। इसके बाद बड़े भाई ने रवि कुमार के सिर पर ताबड़तोड़ ईंटों से हमला बोल दिया। इसमें रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।गांव के प्रधान आशीष मिश्रा ने बताया कि गांव के बाहर मारपीट देखकर ग्रामीणों ने उस तरफ दौड़ लगा दी। इस दौरान भाई को मरा समझ कर हमलावर मौके से फरार हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने परिवार के लोगों को सूचना दी और रवि चौधरी को निजी साधन से नाजुक हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां रवि की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे एम्स रेफर कर दिया। हालांकि एम्स जाते समय रवि चौधरी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके बाद लोगों ने उसका शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsरायबरेलीRaebareli News: मामूली विवाद के बाद हैवान बना बड़ा भाई, ईंट से कूचकर छोटे की हत्या