Hindi NewsUttar-pradesh NewsRaebareli NewsMurder Confirmed in Death of Young Man Found Naked in Uchainahaar Police Investigate
युवक के सिर पर हमला कर की गई हत्या, पीएम रिपोर्ट में पुष्टि

युवक के सिर पर हमला कर की गई हत्या, पीएम रिपोर्ट में पुष्टि

संक्षेप:

Raebareli News - ऊंचाहार में नग्न अवस्था में मिले युवक संतोष उर्फ प्रदुम्न की हत्या की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए। युवक 2 दिसंबर से लापता था। पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल की जांच शुरू कर दी है, जो हत्या के मामले को सुलझाने में मदद कर सकती है।

Dec 16, 2025 08:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रायबरेली
share Share
Follow Us on

ऊंचाहार,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अरखा ऐशपांड के पास बीते सोमवार को नग्न अवस्था में मिले युवक के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हो गई। पीएम रिपोर्ट के अनुसार युवक के सिर पर एक गहरी चोट का निशान मिला। पुलिस हत्याकांड की घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। हालांकि परिजनों की ओर से अभी तक इस मामले में किसी को नामजद करते हुए कोई तहरीर नहीं दी गई। प्रयागराज जिले के फूलनगर फुलवा बिसौना के रहने वाले संतोष उर्फ प्रदुम्न (26) पुत्र पप्पू बीते दो दिसंबर से अपने घर से लापता था। परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बीते सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के अरखा स्थित एनटीपीसी के ऐश पांड के बगल जंगल की झाड़ियों में युवक का नग्न अवस्था में शव मिला था। शव के पास कपड़े व जूता, महिला का निर्वाचन कार्ड, मोबाइल मिलने के साथ ही शराब की खाली बोतले भी मिली है। वहीं मृतक के शरीर पर गंभीर चोटे मिलने के बाद लोगों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। मंगलवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने की पुष्टि हुई। इससे यह कयास लगाए जा रहे है कि युवक का अपहरण करके उसकी जंगल में लाकर हत्या कर दी गई और शव को झाड़ियों के बीच फेंक दिया गया। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि वह शटरिंग का मिस्त्री था और बीते दो दिसंबर को अचानक घर से लापता हो गया था। उसे कुछ लोग साजिश के तहत ऊंचाहार लेकर आए और ऐश पांड जैसे सुनसान स्थान पर झाड़ियों में ले जाकर उसकी हत्या करके शव फेंक दिया। मंगलवार घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची फॉरेसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर गहरे चोट के निशान होने की पुष्टि हुई है। मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। डिटेल मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। मोबाइल खोलेगा घटना का राज प्रयागराज के रहने वाले युवक की हत्या किए जाने की घटना का पर्दाफाश मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल करेगी। इसके लिए कोतवाली पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन से किए गए नंबरों से संपर्क करके घटना की तह जाने के प्रयास में जुट गई। पुलिस का भी कहना है कि मोबाइल फोन की कॉल डिटेल युवक की हत्याकांड की गुत्थी सुलझाएगी।