Hindi NewsUttar-pradesh NewsRaebareli NewsMunicipality Takes Action to Save Market Building Amidst Trader Protests
व्यापारियों के जंग लायी रंग, सुरक्षा के लिए लगाए जाएंगे जाल

व्यापारियों के जंग लायी रंग, सुरक्षा के लिए लगाए जाएंगे जाल

संक्षेप:

Raebareli News - रायबरेली में व्यापारी सड़क पर उतरे और नगर पालिका अध्यक्ष ने उनके दर्द को समझा। व्यापारियों की आवाज सुनकर भवन को बचाने के लिए जाल लगाने का निर्णय लिया गया। हालाँकि, व्यापारी अभी इस पर सहमत नहीं हैं। नगर पालिका ने व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा उपाय शुरू करने का ऐलान किया।

Feb 05, 2026 11:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रायबरेली
share Share
Follow Us on

रायबरेली, संवाददाता। रार जब सड़क पर उतरी तो नगर पालिका अध्यक्ष को व्यापारी की आवाज सुनाई पड़ी। रोजी रोटी बचाने के लिए सड़क पर उतरे व्यापारियों के पीड़ा का एहसास हुआ तो भवन बचाने की कवायद शुरू हुई। जिसके बाद अब भवन के चारों ओर जाल लगाया जाएगा। हालांकि व्यापारी इस पर तैयार होंगे इसको लेकर अभी संशय बना हुआ है। शहर की शान सुपर मार्केट को बचाने के लिए व्यापारी संगठनों ने एक साथ आवाज उठायी तो बात काफी ऊपर तक पहुंची। जब बात ऊपर तक पहुंची तो पीछे से खेल रहे लोग आगे आ गए। वाहवाही लूटने की बात कहें या फिर हाकिम का आदेश मामला सुल्टाने की कवायद शुरू हुई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी कवायद के बीच नगर पालिका अध्यक्ष भी व्यापारियों के मध्य पहुंचे और ऐलान कर दिया कि भवन नहीं गिरेगा। यह ऐलान ऐसे वक्त हुआ जब व्यापारी सड़क पर उतर चुके थे। फिलहाल इस ऐलान के बाद सख्त रुख नरम पड़ा और अब भवन को सुरक्षित करने के लिए जाल लगाने की बात तय होने लगी। फिलहाल व्यापारियों का एक धड़ा अभी इस पर सहमत होगा यह कहना आसान नहीं होगा लेकिन नगर पालिका व्यापारियों के हितों को देखते हुए भवन को जाल लगाकर सुरक्षित करने की कवायद करने जा रहा है। इओ स्वर्ण सिंह ने बताया कि भवन में जाल लगाकर पूरे परिसर को सुरक्षित किया जाएगा। व्यापारियों के हितों के साथ ही सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।