Hindi NewsUttar-pradesh NewsRaebareli NewsMock Drill Conducted in Raebareli for Emergency Preparedness
सायरन और हूटर की आवाज से सनसनी

सायरन और हूटर की आवाज से सनसनी

संक्षेप:

Raebareli News - रायबरेली में शुक्रवार को सुरक्षा के लिए मॉकड्रिल अभ्यास किया गया। इसमें हवाई हमले की स्थिति में ब्लैक आउट के दौरान नागरिकों को सुरक्षित रहने के टिप्स दिए गए। पुलिस और अन्य संबंधित विभागों की उपस्थिति में, अभ्यास में सायरन और हूटर के साथ आपातकालीन विधियों का प्रदर्शन किया गया।

Jan 23, 2026 11:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रायबरेली
share Share
Follow Us on

रायबरेली, संवाददाता। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार देर शाम शहर के राजकीय कॉलोनी में मॉकड्रिल अभ्यास किया गया। इसमें बिजली जाते ही सायरन की आवाज के बीच पुलिस की गाड़ियों के बजते हूटर के साथ इसका रिहर्सल किया गया। जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित किए गए मॉकड्रिल में सुरक्षा के टिप्स दिए जाने के साथ लोगों को इसकी जानकारी दी गई। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ, एएसपी संजीव कुमार सिन्हा की उपस्थिति में राजकीय कॉलोनी एवं उसके आसपास ब्लैक आउट मॉकडिल का आयोजन किया गया। इसमें नागरिक सुरक्षा विभाग, डीडीएमए, एसडीआरएफ, अग्निशमन, पुलिस, स्वास्थ्य एवं सम्बन्धित विभाग उपस्थित रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एडीएम प्रशासन ने बताया कि युद्ध की स्थिति में हवाई हमले से अपने क्षेत्र के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान, आवास, सड़क तथा जनता को सुरक्षित रखने के लिए घरों की बिजली बंद रखना प्रकाश प्रतिबद्ध ब्लैक आउट कहलाता है। राजकीय कॉलोनी गोरा बाजार एवं उसके आसपास के क्षेत्र में ब्लैक आउट एक्सरसाइज आयोजित किया गया। इसमें बचाव संबंधी आपातकालीन विधियों का अभ्यास/प्रदर्शन किया गया। मॉकड्रिल के समय हवाई हमले का रेड सिग्नल दो मिनट तक ऊंची-नीची आवाज में बजाया गया तथा खतरा टलने की सूचना दो मिनट तक सायरन को एक ही आवाज में बजाकर दी गई। इसके बाद बचाव व राहत की कार्य शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि यह मॉकड्रिल जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित की गई। इससे भविष्य में हवाई हमले (युद्ध) जैसी विषम परिस्थितियों में होने वाले ब्लैक आउट के प्रति लोग जागरूक रहे। एएसपी ने बताया कि लोग हवाई हमले के समय एयर रेड सायरन बजने पर शांतिपूर्वक अपने घरों के साथ सुरक्षित स्थानों पर रहे। इसके साथ ही घरों की लाइटों को बंद रखे। माचिस, लाइट, टार्च एवं मोबाईल का प्रयोग न करे। हवाई हमले के बाद बाहर तभी निकले जब सरकारी निर्देश मिले। यदि रोड पर हो तो वाहन किनारे खड़ी कर वाहन की लाइट ऑफ कर दें। घबराएं नहीं व समय-समय पर जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देर्शों/ ट्रैफिक नियमों और पुलिस के निर्देशों का पालन करे। इस मौके पर एसडीएम सचिन यादव, सीओ अरुण कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका स्वर्ण सिंह आदि मौजूद रहे।