संदिग्ध हालत में युवती घर से लापता

Oct 19, 2024 12:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रायबरेली
share

Raebareli News - शिवगढ़ के एक गांव में 19 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गई। परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने बताया कि युवती के गायब...

संदिग्ध हालत में युवती घर से लापता

शिवगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में घर से कहीं चली गई। खोजबीन कर थक चुके परिजन उसके गायब होने की सूचना देने थाने गए। थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि युवती के कहीं चली जाने की सूचना मिली है किन्तु अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। युवती को कोई ले गया या वह स्वयं कहीं चली गई है इस बारे में उसके माता पिता कुछ नही बता पा रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।