Raebareli News: योजनाओं को समय से पूरा करें : डीएम

हिन्दुस्तान, रायबरेली
Follow us on Google News
share

Raebareli News: रायबरेली में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में पंचायतीराज विभाग की योजनाओं के लिए एक बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति और चयन प्रक्रिया पर चर्चा की गई। उन्होंने गुणवत्ता, पारदर्शिता, और समयबद्धता पर जोर देते हुए स्थानीय आवश्यकताओं के आधार पर विकास कार्यों के चयन को प्राथमिकता दी।

Raebareli News: योजनाओं को समय से पूरा करें : डीएम

Raebareli News: रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में शिविर कार्यालय में पंचायतीराज विभाग की योजनाओं के लिए गठित समिति की बैठक की। डीएम ने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति एवं चयन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ग्राम पंचायतों के चयन एवं निर्माण सम्बंधी प्रक्रियाओं में शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर कराए जाने वाले विकास कार्यों का चयन स्थानीय आवश्यकताओं एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए पारदर्शी एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए।

योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। स्वीकृत कार्यों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए गुणवत्ता की जांच भी सुनिश्चित की जाए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsरायबरेलीRaebareli News: योजनाओं को समय से पूरा करें : डीएम