प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग, फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां पहुंची

Newswrap हिन्दुस्तान, रायबरेली
share

Raebareli News - बछरावां के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में सोमवार सुबह आग लग गई। आग तेजी से फैली और पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने के लिए प्रयास किए, लेकिन करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ। अभी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है।

प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग, फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां पहुंची

बछरावां (रायबरेली) संवाददाता। बछरावां इंडस्ट्रियल एरिया बगाही में सोमवार सुबह तकरीबन तीन बजे के आसपास अज्ञात कारणों से प्लाईवुड फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। इसकी सूचना से लखनऊ तक हड़कंप मच गया। रायबरेली और लखनऊ से सात फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। सोमवार अल सुबह करीब तीन बजे बछरावां के इंडस्ट्रियल एरिया बगाही स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में उस समय अफरातफरी मच गई, जब फैक्ट्री के एक कोने में लगी आग तेजी से फैलने लगी।

देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना के बाद फैक्ट्री में मौजूद मजदूर व कर्मचारियों एवं जिम्मेदारों में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री के अंदर मौजूद लोग फैक्ट्री के बाहर की ओर भागने लगे। वही फैक्ट्री मालिक ने तत्काल स्थानीय पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी। परंतु आग फैक्ट्री के व्यापक क्षेत्र में फैल चुकी थी। जिसके कारण स्थानीय पुलिस को आग बुझाने के लिए जनपद से अग्निशमन की और गाड़ियां बुलानी पड़ी। खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की टीम एवं स्थानीय पुलिस आग बुझाने में जुटी रही। लेकिन आग पर पूर्ण रूप से काबू नहीं पाया जा सका है। फैक्ट्री मालिक राकेश जलाल ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, फिलहाल हमारी फैक्ट्री में करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया है। अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार के अनुसार लगातार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां एवं उनकी टीम आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।