फांसी से लटकी विवाहिता हालत गंभीर
सरेनी क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता मोनी ने गत मंगलवार रात घर के अंदर साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या का प्रयास किया। विवाद के बाद परिजनों ने उसे बचाया और अस्पताल ले जाया गया। उसकी स्थिति गंभीर थी, लेकिन अब वह स्वस्थ बताई जा रही है।

सरेनी,संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने बीते मंगलवार रात घर के अंदर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर लटक गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो आनन-फानन साड़ी का फंदा काटकर उसे नीचे उतारा और डायल-112 पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना का कारण पति पत्नी के बीच विवाद का बताया जा रहा है। थाना क्षेत्र के बैरुवा गांव के रहने वाले सूरज की 27 वर्षीय पत्नी मोनी ने बीते मंगलवार रात कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर लटक गई, लेकिन इसकी जानकारी परिजनों को हो गई।
इस पर तत्काल परिजन कमरे में पहुंचे और साड़ी का फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। इसके बाद डायल-112 पुलिस उसे सीएचसी ले गई। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल रमेशचंद्र यादव का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इससे नाराज होकर महिला ने फांसी लगा लिया जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह स्वस्थ बताई जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


