पति गया बाहर तो पत्नी और बच्चों ने बनवा लिया डेथ सर्टिफिकेट, खुद को जिंदा साबित करने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा

Newswrap हिन्दुस्तान, रायबरेली
share

Raebareli News - रायबरेली के दिनेश मिश्रा ने 2019 में काम के चलते हरियाणा के सोनीपत जाने के बाद घर नहीं लौट पाए। उनकी पत्नी और बेटे ने उन्हें मृत बताकर संपत्ति अपने नाम ट्रांसफर करवा ली। अब दिनेश पिछले तीन सालों से खुद को जिंदा साबित करने के लिए अधिकारियों के पास जा रहे हैं। एडीएम ने मामले की जांच का आदेश दिया है।

पति गया बाहर तो पत्नी और बच्चों ने बनवा लिया डेथ सर्टिफिकेट, खुद को जिंदा साबित करने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा

रायबरेली, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के निराला नगर निवासी युवक साल 2019 में काम के सिलसिले में कुछ दिन के लिए हरियाणा के सोनीपत चला गया। वह समय-समय पर घर भी आता था, इसके बावजूद उसकी पत्नी और बच्चों ने उसे मृत बताकर सारी संपत्ति अपने नाम ट्रांसफर करवा ली। अब पीड़ित पिछले तीन सालों से खुद को जिंदा साबित करने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। सदर कोतवाली क्षेत्र के निराला नगर निवासी दिनेश मिश्रा रायबरेली शहर में रोहित बुक्स वर्ल्ड के नाम से अपनी दुकान चलाते थे। साल 2019 में काम के सिलसिले में वह कुछ महीनों के लिए हरियाणा के सोनीपत गए थे।

इसके बाद कोरोना महामारी फैल गई तो वह सोनीपत में ही फंसकर रह गए। पीड़ित दिनेश मिश्रा का कहना है कि वह काम के चलते करीब डेढ़ साल घर नहीं आ पाए। इसी बीच उनकी पत्नी नीलम मिश्रा और बेटे आयुज मिश्रा ने 29 अक्टूबर 2021 को उन्हें मृत दिखाकर प्रशासन से डेथ सर्टिफिकेट तैयार करवा लिया। इसके बाद 25 अक्टूबर 2022 को प्रशासन की ओर से दिनेश मिश्रा का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। इसी के आधार पर पत्नी और बच्चे ने मकान-दुकान पर अपना स्वामित्व दिखाकर उसे बेचने की तैयारी कर ली। इसकी जानकारी मिलने पर जब पीड़ित दिनेश मिश्रा घर आया और पूछताछ की तो उसे धमकाया गया।मंगलवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व के कार्यालय पहुंची पीड़ित ने बताया कि वह साल 2022 से ही खुद को जिंदा साबित करने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है, लेकिन उसे अभी तक न्याय नहीं मिला है। मंगलवार को पीड़ित की बात सुनकर एडीएम वित्त एवं राजस्व ने मामले का संज्ञान लिया और जांच का आदेश दिया। एडीएम वित्त एवं राजस्व अमृता सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। अधिकारियों को जांच का आदेश दिया गया है। जिंदा व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र और उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी करने वाले दोषियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।