जमीन के विवाद में जमकर मारपीट, दंपति समेत तीन जख्मी
Raebareli News - कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जमीन के विवाद के चलते दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस घटना में दंपति समेत तीन लोग जख्मी हो गए। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उनके घर का निर्माण कार्य रोकने की कोशिश की।

सलोन,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में दंपति समेत तीन लोग जख्मी हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया। क्षेत्र के माता मेडुली गांव की रहने वाली महिला मंजू देवी पत्नी ओमप्रकाश ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि बीते सोमवार देर शाम को प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कार्य करवा रही थी। इसी बीच गांव के ही भीमसेन जोशी, रूद्रप्रसाद जोशी, अजीत जोशी, गगन जोशी ने गाली-गलौज करते हुए बन रहे उसके मकान को गिराने लगे।
विरोध करने पर मारपीट की। आरोप है कि मारपीट में उसके पति ओमप्रकाश और पुत्र सत्यम को भी मारपीटा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं मारपीट में घायल हुए दंपति व उसके बेटे को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। इसमें घायल मंजू देवी की हालत नाजुक होने पर उसे डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। कोतवाल बालेन्दु गौतम ने बताया कि मामले में मिली तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


