दो पक्षों में मारपीट,एक दर्जन लोग घायल
Raebareli News - शिवगढ़ के नटई मजरे कोटवा गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस घटना में पांच महिलाओं समेत एक दर्जन लोग जख्मी हुए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां कुछ को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
शिवगढ़,संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों से पांच महिलाओं समेत एक दर्जन लोग जख्मी हुए। क्षेत्र के नटई मजरे कोटवा गांव में जमीन के विवाद को लेकर बुधवार को दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। मारपीट की घटना में एक पक्ष से बिटाना (60) पत्नी भुल्लन, पूर्णमासी (50) पुत्र परीदीन, सरिता (19) पुत्री पूर्णमासी, रामकेश (30) पुत्र भगौती प्रसाद, रूपरानी (40) पत्नी रमेश, श्यामू (26) पुत्र भुल्लन, अरुणा (22) पुत्री पूर्णमासी घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से बृजेश सिंह (50) पुत्र शिवसागर सिंह, धर्मेंद्र सिंह (30) पुत्र रत्नाकर कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह (35) पुत्र शिवसागर सिंह, रोशनी (28) पत्नी देवेश सिंह घायल हो गए।
मारपीट की घटना की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। इसमें बिटाना, रामकेश, श्यामू, पूर्णमासी वहीं दूसरे पक्ष से रोशनी सिंह को डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


