Raebareli News: पिता ने युवक पर दर्ज कराया बेटी से दुष्कर्म का केस
Raebareli News: महाराजगंज संवाददाता। चंदापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती पिता ने पुलिस

Raebareli News: महाराजगंज संवाददाता। चंदापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती पिता ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर अपनी बेटी के साथ दुष्कर्र्म किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी युवक ने उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और अब शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस को दी गई तहरीर पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री के साथ चंदापुर थाना क्षेत्र के पूरे लोनार मजरे बघेल गांव के रहने वाले दीपक सिंह पुत्र मुन्ना सिंह द्वारा शादी का झांसा देकर उनकी बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाए गए।
पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि जब उसकी पुत्री ने युवक पर शादी करने की बात कही तो उसने शादी से इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तार पर जेल भेज दिया है। चंदापुर थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि मामले में मिली तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


